विमान अपहरण की धमकी देने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : एयर इंडिया के कार्यालय में फोन कर विमान अपहरण की धमकी देने के वाले को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये शख्स की पहचान प्रशांत विश्वास (35) के रूप में हुई है. वह उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव के कलम बागान का रहने वाला है. पुलिस ने बताया कि […]
विज्ञापन
कोलकाता : एयर इंडिया के कार्यालय में फोन कर विमान अपहरण की धमकी देने के वाले को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये शख्स की पहचान प्रशांत विश्वास (35) के रूप में हुई है. वह उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव के कलम बागान का रहने वाला है. पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रशांत ने एयरसेल के मोबाइल से एयर इंडिया के दफ्तर में फोन कर विमान हाइजेक करने की धमकी दी थी.
पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया है कि उसने शरारत में ऐसा किया.एसटीएफ व बऊबाजार थाने की पुलिस ने अभियान चलाकर उसे बनगांव से गिफ्तार किया. उसका मोबाइल जब्त कर लिया गया है. शनिवार को बऊबाजार थाना इलाके में स्थित एयर इंडिया दफ्तर में धमकी भरा कॉल आया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










