सारधा घोटालाः सीबीआई के दरुपयोग के खिलाफ उच्चतम न्यायालय जा सकती है तृणमूल कांग्रेस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jan 2015 4:23 PM
विज्ञापन
कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस सारदा चिटफंड मामले में केंद्र द्वारा सीबीआई के कथित दुरुपयोग के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में जाने सहित सभी विकल्प तलाश रही है. मामले में पार्टी के कुछ नेता आरोपी हैं. घटनाक्रम से वाकिफ पार्टी सूत्रों ने कहा, ‘‘सारदा जांच में राजनीतिक वजह से सीबीआई के अंधाधुंध दुरुपयोग के खिलाफ पार्टी उच्चतम न्यायालय […]
विज्ञापन
कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस सारदा चिटफंड मामले में केंद्र द्वारा सीबीआई के कथित दुरुपयोग के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में जाने सहित सभी विकल्प तलाश रही है. मामले में पार्टी के कुछ नेता आरोपी हैं.
घटनाक्रम से वाकिफ पार्टी सूत्रों ने कहा, ‘‘सारदा जांच में राजनीतिक वजह से सीबीआई के अंधाधुंध दुरुपयोग के खिलाफ पार्टी उच्चतम न्यायालय जाने सहित सभी विकल्प तलाश रही है.’’
तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य एवं पार्टी प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन ने से कहा, ‘‘सारदा मामले में हमारे खिलाफ सीबीआई का इस्तेमाल इस बात का उदाहरण है कि राजनीतिक प्रतिशोध के लिए किस तरह किसी संस्थान का इस्तेमाल किया जाता है. हम इससे राजनीतिक रुप से, कानूनी रुप से और उस हर तरीके से लडेंगे जो भी संसदीय लोकतंत्र में संभव है.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










