Goa Club Fire: लूथरा ब्रदर्स को फिलहाल राहत नहीं, ट्रांजिट अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को होगी सुनवाई

Published by : Pritish Sahay Updated At : 10 Dec 2025 5:26 PM

विज्ञापन

Goa Club Fire

Goa Club Fire: गोवा के अरपोरा स्थित बर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब में आग की घटना में 25 लोगों की मौत हो गई है. घटना के बाद से ही क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा थाईलैंड में हैं. दोनों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका भी दायर की. लेकिन, कोर्ट से उन्हें राहत नहीं मिली है. गुरुवार को मामले पर सुनवाई होगी.

विज्ञापन

Goa Club Fire: गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा कोर्ट से फिलहाल कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है. बुधवार को दिल्ली की एक कोर्ट ने उनकी ट्रांजिट अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई अगले दिन यानी गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी गई. आरोपियों की ट्रांजिट एंटीसिपेटरी बेल पर सुनवाई कर रहीं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वंदना ने गोवा से जवाब मांगा और अगली सुनवाई गुरुवार को तय की.  दोनों भाइयों (लूथरा ब्रदर्स) ने चार सप्ताह की अग्रिम जमानत का कोर्ट से अनुरोध किया है ताकि थाईलैंड से दिल्ली लौटने के तुरंत बाद उन्हें गिरफ्तार न किया जाए.

घटना के बाद थाईलैंड भागने का आरोप

गोवा के अरपोरा स्थित नाइट क्लब में बीते शनिवार (6 दिसंबर) की रात आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी. क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा घटना के बाद थाईलैंड भाग गए थे.  उनके खिलाफ इंटरपोल ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है. इधर बुधवार को कोर्ट में लूथरा ब्रदर्स की ओर से कोर्ट में उनकी पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा और तनवीर अहमद मीर ने अपने मुवक्किलों के लिए सुरक्षा की मांग की. कोर्ट में उन्होंने कहा कि दोनों को भारत वापस आने पर गिरफ्तारी का डर है.

गोवा पुलिस को अजय गुप्ता की 36 घंटे की ट्रांजिट रिमांड

कोर्ट ने गोवा पुलिस को बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब के सह मालिक अजय गुप्ता की 36 घंटे की ट्रांजिट रिमांड की अनुमति दे दी है. गुप्ता को गोवा के नाइट क्लब में आग लगने की घटना के बारे में पूछताछ के लिए दिल्ली में हिरासत में लिया गया था. गोवा पुलिस ने गुप्ता को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विनोद जोशी से उनकी ट्रांजिट रिमांड मांगी थी. न्यायाधीश ने निर्देश दिया कि गुप्ता की रीढ़ की हड्डी की चोट और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाए और हिरासत के दौरान उन्हें समय पर दवा उपलब्ध कराई जाए. इससे पहले, गुप्ता के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था, क्योंकि गोवा पुलिस की एक टीम उन्हें उनके दिल्ली स्थित आवास पर ढूंढने में असफल रही थी.

मैं केवल साझेदार हूं अजय गुप्ता

अजय गुप्ता ने आग लगने की घटना को लेकर बुधवार को दिल्ली क्राइम ब्रांच के वसूली और अपहरण रोधी प्रकोष्ठ में लाए जाने पर कहा कि वह केवल एक साझेदार हैं. सूत्रों ने बताया कि गुप्ता छह दिसंबर को उत्तरी गोवा के अरपोरा इलाके में हुई आगजनी के बाद से जांचकर्ताओं से बच रहा था. गोवा पुलिस ने अब तक नाइट क्लब के पांच स्टाफ सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है, इनमें नाइट क्लब के मुख्य महाप्रबंधक राजीव मोदक, महाप्रबंधक विवेक सिंह, बार प्रबंधक राजीव सिंघानिया, गेट प्रबंधक रियांशु ठाकुर और कर्मचारी भरत कोहली शामिल हैं. (इनपुट भाषा)

Also Read: Rahul Gandhi Germany Visit: राहुल गांधी के जर्मनी दौरे पर बवाल, बीजेपी के हमले पर बोलीं प्रियंका- प्रधानमंत्री आधा समय विदेश में बिताते हैं, फिर…

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola