बर्दवान विस्फोट कांड : अस्पताल से जल्द मिलेगी संदिग्ध आतंकी को छुट्टी

Published at :01 Nov 2014 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
बर्दवान विस्फोट कांड : अस्पताल से जल्द मिलेगी संदिग्ध आतंकी को छुट्टी

कोलकाता : बर्दवान विस्फोट कांड में गिरफ्तार अन्य घायल आरोपी अब्दुल हकीम को जल्द एसएसकेएम अस्पताल से छुट्टी मिलने जा रही है. शुक्रवार को अस्पताल की तरफ से अदालत में इसकी रिपोर्ट पेश की गयी. रिपोर्ट में उसे फिट बताया गया है. सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टरों की तरफ से सौंपी गयी मेडिकल रिपोर्ट में उसे […]

विज्ञापन
कोलकाता : बर्दवान विस्फोट कांड में गिरफ्तार अन्य घायल आरोपी अब्दुल हकीम को जल्द एसएसकेएम अस्पताल से छुट्टी मिलने जा रही है. शुक्रवार को अस्पताल की तरफ से अदालत में इसकी रिपोर्ट पेश की गयी. रिपोर्ट में उसे फिट बताया गया है.
सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टरों की तरफ से सौंपी गयी मेडिकल रिपोर्ट में उसे रोजाना चलने की सलाह दी गयी है. एनआइए सूत्रों के मुताबिक कोर्ट में रिपोर्ट पेश होने के बाद अदालत में आवेदन कर उसे अपने हिरासत लेकर पूछताछ करेगी. ज्ञात हो कि एसएसकेएम अस्पताल में चिकित्सा के दौरान अब्दुल हकीम की सुरक्षा में लापरवाही बरतने का आरोप एनआइए ने लगाया गया था. इसके अलावा उसकी मेडिकल जांच रिपोर्ट भी अस्पताल के सुपर द्वारा मुहैया नहीं कराये जाने की जानकारी दी गयी थी. जिसके बाद 31 अक्तूबर के अंदर अदालत में रिपोर्ट सौंपने का अदालत ने निर्देश दिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola