बर्दवान अस्पताल में 14 शिशुओं की मौत की खबर

Updated at : 02 Oct 2014 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
बर्दवान अस्पताल में 14 शिशुओं की मौत की खबर

बर्दवान (पश्चिम बंगाल) : यहां स्थित बर्दवान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बीते 24 घंटे में 14 शिशुओं की मौत हो गई. अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ तापस कुमार घोष ने बताया कि कल आधी रात से आज सुबह 6 बजे के बीच 6 बच्चों की मौत हुई और इससे पहले 8 बच्चों ने दम तोडा […]

विज्ञापन
बर्दवान (पश्चिम बंगाल) : यहां स्थित बर्दवान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बीते 24 घंटे में 14 शिशुओं की मौत हो गई. अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ तापस कुमार घोष ने बताया कि कल आधी रात से आज सुबह 6 बजे के बीच 6 बच्चों की मौत हुई और इससे पहले 8 बच्चों ने दम तोडा था.
उन्होंने बताया कि इनमें से कुछ बच्चों का जन्म अस्पताल में हुआ था और शेष मामले यहां रेफर किए गए थे. इन सभी की हालत गंभीर थी. इन बच्चों की उम्र एक साल के अंदर थी.
घोष ने बताया कि त्यौहार का मौसम होने की वजह से अस्पताल में कर्मचारियों की कमी है और केवल दो नर्सें 360 बच्चों की देखभाल कर रही हैं. बाद में दो अन्य नर्सों की व्यवस्था की गई. उन्होंने बताया कि मृतक बच्चों के संबंधियों ने अस्पताल में प्रदर्शन किया. घोष ने बताया कि अस्पताल में हालिया वर्षों में बिस्तरों की संख्या बढा दी गई लेकिन कर्मचारियों की संख्या नहीं बढाई गई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola