ePaper

बिजली उत्पादन वृद्धि के लिए और 48 हजार करोड़ होंगे खर्च : सीएम

Updated at : 22 Apr 2025 1:33 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली उत्पादन वृद्धि के लिए और 48 हजार करोड़ होंगे खर्च : सीएम

ममता बनर्जी ने सोमवार को पश्चिम मेदिनीपुर जिले के सालबनी में जिंदल समूह के 1,600 मेगावाट के अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल ताप विद्युत संयंत्र की आधारशिला रखी.

विज्ञापन

सीएम ने सालबनी में जिंदल समूह के 1,600 मेगावाट ताप विद्युत संयंत्र की रखी आधारशिला

प्लांट की स्थापना से 15 हजार लोगों को मिलेंगे रोजगार के अवसर

भारती जैनानी, सालबनी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को पश्चिम मेदिनीपुर जिले के सालबनी में जिंदल समूह के 1,600 मेगावाट के अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल ताप विद्युत संयंत्र की आधारशिला रखी और दावा किया कि यह राज्य में औद्योगिक व बुनियादी ढांचे के विकास के लिए एक बड़ा कदम है. मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए राज्य सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है. यहां बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए और 48 हजार करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे.

परियोजना समय की मांग

ममता बनर्जी ने कहा : यह एक ऐतिहासिक परियोजना है. मैं जिंदल समूह और उनके सभी अधिकारियों को बधाई देती हूं. उन्होंने कहा कि कुल 1,600 मेगावाट बिजली पैदा की जायेगी (दो चरणों में 800-800 मेगावाट) और इस पहल से कई जिले लाभान्वित होंगे. मुख्यमंत्री ने इस परियोजना को ””एक विशेष प्रकार की पर्यावरण-अनुकूल पहल”” और ””समय की मांग”” बताया. उन्होंने कहा कि इस परियोजना से लगभग 15,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है.

मुख्यमंत्री ने बिजली की बढ़ती मांग का हवाला देते हुए यह भी घोषणा की कि राज्य में दो और बिजली इकाइयां विकसित की जायेंगी. उन्होंने कहा : बंगाल को अधिक से अधिक बिजली की जरूरत है. हम उस मांग को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

जेएसडब्ल्यू एनर्जी द्वारा 16,000 करोड़ रुपये के निवेश से निर्मित किये जाने वाले इस संयंत्र में 800 मेगावाट की दो इकाइयां होंगी. पहली इकाई 42 महीने में और दूसरी 48 महीने में चालू होने की उम्मीद है. यह जेएसडब्ल्यू समूह का पूर्वी भारत में ऊर्जा क्षेत्र में पहली ‘ग्रीनफील्ड’ परियोजना है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा : बढ़ती मांग के साथ तालमेल बनाये रखने के लिए हम अपने बुनियादी ढांचे को लगातार उन्नत बना रहे हैं और इसके लिए राज्य सरकार की ओर से लगभग 48 हजार करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे.

कम दर पर उपलब्ध होगी बिजली

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक बार देउचा-पचामी कोयला ब्लॉक परियोजना पूरी हो जाने पर बंगाल को बिजली की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा. साथ ही यहां के लोगों को कम कीमत पर बिजली मिलेगी. कार्यक्रम में जेएसडब्ल्यू समूह के अध्यक्ष सज्जन जिंदल, दिग्गज क्रिकेटर सौरभ गांगुली, तृणमूल कांग्रेस के सांसद दीपक अधिकारी (देव) सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola