Krishna Bose passes away: सुभाष चंद्र बोस की रिश्तेदार कृष्णा बोस का निधन, तीन बार रह चुकीं हैं लोकसभा सांसद
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 22 Feb 2020 2:00 PM
Krishna Bose passes away:कोलकाता : शिक्षक से राजनीतिज्ञ बनीं कृष्णा बोस का शनिवार सुबह निधन हो गया. वह 89 वर्ष की थीं और आयु संबंधी बीमारियों से ग्रसित थीं. पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि जादवपुर निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व तृणमूल कांग्रेस सांसद बोस कुछ समय से बीमार चल रही थीं. उनके बेटे सुमंत्रा बोस ने […]
Krishna Bose passes away:कोलकाता : शिक्षक से राजनीतिज्ञ बनीं कृष्णा बोस का शनिवार सुबह निधन हो गया. वह 89 वर्ष की थीं और आयु संबंधी बीमारियों से ग्रसित थीं.
पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि जादवपुर निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व तृणमूल कांग्रेस सांसद बोस कुछ समय से बीमार चल रही थीं. उनके बेटे सुमंत्रा बोस ने बताया कि वह आयु संबंधी बीमारियों से ग्रसित थीं. कुछ दिनों पहले उन्हें दूसरा स्ट्रोक आया था और वह आईसीयू में भर्ती थीं.
कृष्णा बोस की शादी सुभाष चंद्र बोस के भतीजे शिशिर बोस से हुई थी. कृष्णा बोस सबसे पहले वर्ष 1996 में लोकसभा सांसद चुनी गईं और उसके बाद 1998 और 1999 में भी जीतकर लोकसभा पहुंचीं.
बोस के दो बेटे सुगाता और सुमंत्रा के अलावा बेटी शर्मिला हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










