इंडिया पोस्ट ने 2021 पदों पर निकाली बंपर वैकेंसी, उम्मीदवार 18 मार्च तक करें आवेदन

Updated at : 19 Feb 2020 11:15 AM (IST)
विज्ञापन
इंडिया पोस्ट ने 2021 पदों पर निकाली बंपर वैकेंसी, उम्मीदवार 18 मार्च तक करें आवेदन

कोलकाता: इंडिया पोस्ट ने पश्चिम बंगाल में ग्रामीण डाक सेवक के 2021 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है. जो उम्मीदवार इस पद पर आवेदन करने के लिए जरूरी मानदंडो को पूरा करते हैं वो 18 मार्च 2020 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 18 […]

विज्ञापन

कोलकाता: इंडिया पोस्ट ने पश्चिम बंगाल में ग्रामीण डाक सेवक के 2021 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है. जो उम्मीदवार इस पद पर आवेदन करने के लिए जरूरी मानदंडो को पूरा करते हैं वो 18 मार्च 2020 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 18 फरवरी यानी आज से शुरू हो रही है.

शैक्षणिक योग्यता- ग्रामीण डाक सेवक के पद पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए जरूरी है कि उन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित और अंग्रेजी विषयों के साथ दसवीं की परीक्षा पास की हो. उम्मीदवार यदि क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान रखता हो तो बढ़िया है.

आवेदन शुल्क- सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान आवेदन पत्र के साथ करना होगा. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार के शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा.

शुल्क का भुगतान डाकघर में नकद भुगतान या ई चालान के माध्यम से किया जा सकता है. उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से भी शुल्क का भुगतान कर सकते हैं.

उम्र सीमा- इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तो वहीं अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गयी है. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इंडिया पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.appost.in/gdsonline/Home.aspx को विजिट कर सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola