गैस लीक होने से लगी आग कई मकान जल कर खाक

हुगली : गैस सिलिंडर लीक होने से कई मकान जल कर खाक हो गये. यह घटना श्रीरामपुर नगरपालिका के 28 नंबर वार्ड के तारापुकुर कॉलोनी की है. दमकल विभाग को सूचना देने के बावजूद भी दमकल विभाग के लोग काफी देर बाद पहुंचे, तब तक कई मकान जल कर खाक हो चुके थे, इससे स्थानीय […]
हुगली : गैस सिलिंडर लीक होने से कई मकान जल कर खाक हो गये. यह घटना श्रीरामपुर नगरपालिका के 28 नंबर वार्ड के तारापुकुर कॉलोनी की है. दमकल विभाग को सूचना देने के बावजूद भी दमकल विभाग के लोग काफी देर बाद पहुंचे, तब तक कई मकान जल कर खाक हो चुके थे, इससे स्थानीय बाशिंदा दमकलकर्मियों पर भड़क गये, लेकिन पुलिस की उपस्थिति के कारण मामला को तत्काल सलटा लिया गया.
जानकारी के मुताबिक आग रात 9:00 बजे के करीब लगी. आग जल्द ही तेजी से फैल गयी. स्थानीय लोग अपने स्तर पर आग बुझाने में जुटे रहे. कुछ लोग आसपास के तालाब से पानी लाकर आग बुझाने में जुटे रहे. बांस और दरमा से बने मकान देखते ही देखते स्वाहा हो गये. बाद में दमकलकर्मियों ने आग को नियंत्रित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










