ePaper

कल केंद्रीय वित्त मंत्री महानगर में करेंगी बैठक

Updated at : 08 Feb 2020 2:06 AM (IST)
विज्ञापन
कल केंद्रीय वित्त मंत्री महानगर में  करेंगी बैठक

कोलकाता : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को महानगर के अर्थव्यवस्था से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगी. वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार केंद्रीय वित्त मंत्री उद्योग जगत की प्रतिनिधियों, व्यापारिक प्रतिनिधियों, निवेश बैंकर्स तथा कृषक संगठनों के साथ बैठक करेंगी तथा उनसे बजट के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगी. एक फरवरी को संसद में […]

विज्ञापन

कोलकाता : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को महानगर के अर्थव्यवस्था से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगी. वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार केंद्रीय वित्त मंत्री उद्योग जगत की प्रतिनिधियों, व्यापारिक प्रतिनिधियों, निवेश बैंकर्स तथा कृषक संगठनों के साथ बैठक करेंगी तथा उनसे बजट के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगी.

एक फरवरी को संसद में पेश किये गये बजट के विभिन्न प्रावधान पर वह विचार-विमर्श करेंगी. सूत्रों के अनुसार श्रीमती सीतारमण टैक्स प्रैक्टिसनर्स, वित्तीय व लेखा फर्म, नीति निर्धारक सहित अन्य संगठनों के साथ भी बैठक करेंगी. उसके बाद उनका अपराह्न तीन बजे संवाददाता सम्मेलन करने का कार्यक्रम है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola