सम्राट के सीएम बनने पर तेजस्वी ने तंज भरे शब्दों में दी बधाई, बोले- Elected को हटाकर Selected CM…

Published by :Pratyush Prashant
Published at :15 Apr 2026 3:19 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Politics 15 April 2026

तेजस्वी यादव और सम्राट चौधरी

Bihar Politics: बिहार में सत्ता परिवर्तन के साथ सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है. नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तंज कसा, उन्होंने Elected और Selected शब्दों के जरिए सत्ता परिवर्तन पर सवाल खड़े किए हैं.

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में आज जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं दूसरी तरफ शब्दों के बाणों ने सियासी तपिश बढ़ा दी है. सम्राट चौधरी के बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते ही विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का सोसल मीडिया पोस्ट सामने आया है.

तेजस्वी ने सम्राट चौधरी को बधाई तो दी, लेकिन उनके बधाई संदेश में शुभकामनाओं से ज्यादा कटाक्ष और बिहार की बदहाली का लंबा लेखा-जोखा नजर आया. तेजस्वी ने Elected बनाम Selected का नैरेटिव सेट करते हुए नई सरकार पर हमला बोला है.

प्रतिज्ञा पूरी हुई

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सम्राट चौधरी को उनकी उस पुरानी प्रतिज्ञा की याद दिलाई, जिसमें उन्होंने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाने की कसम खाई थी. तेजस्वी ने तंज कसते हुए लिखा, Elected मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को गद्दी से उतारने की अपनी प्रतिज्ञा पूर्ण करने पर बधाई. उन्होंने सम्राट चौधरी को Selected मुख्यमंत्री संबोधित करते हुए यह संदेश देने की कोशिश की कि यह जनादेश की नहीं, बल्कि जोड़-तोड़ की सरकार है.

तेजस्वी का यह हमला सीधे तौर पर सम्राट चौधरी की उस राजनीतिक छवि पर प्रहार है, जो उन्होंने नीतीश विरोध के सहारे खड़ी की थी.

नीति आयोग की रिपोर्ट और 21 साल का हिसाब

बधाई के साथ ही तेजस्वी यादव ने विकास के दावों की पोल खोलने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी. उन्होंने नए मुख्यमंत्री को याद दिलाया कि 21 वर्षों के एनडीए शासन के बावजूद बिहार आज भी नीति आयोग के मानकों पर राष्ट्रीय औसत से काफी पीछे है.

तेजस्वी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, ध्वस्त विधि व्यवस्था, पलायन और बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों को उठाते हुए सम्राट चौधरी के सामने चुनौतियों का पहाड़ खड़ा कर दिया. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि बिहार की आय, निवेश और मानव विकास के संकेतक आज भी राज्य की दयनीय स्थिति को बयां कर रहे हैं.

बाहरियों का निर्देश और बिहारियों का स्वाभिमान

तेजस्वी यादव के हमले यहीं नहीं रुके, उन्होंने सम्राट चौधरी को नसीहत देते हुए कहा कि उम्मीद है कि नए मुख्यमंत्री बाहरियों के दिशा-निर्देशों के आगे बिहार के स्वाभिमान को गिरवी नहीं रखेंगे. उनका इशारा स्पष्ट रूप से दिल्ली के हस्तक्षेप की ओर था. तेजस्वी ने सम्राट चौधरी के समाजवादी मूल को याद दिलाते हुए उन्हें संकल्पित होकर काम करने की सलाह दी.

अब देखना यह है कि तेजस्वी के इन गंभीर सवालों और Selected मुख्यमंत्री वाले तंज का सम्राट चौधरी अपने काम और कड़े फैसलों से क्या जवाब देते हैं.

Also Read: डिप्टी सीएम विजय चौधरी बोले- नीतीश कुमार जैसा कोई दूसरा नहीं हो सकता, उन्हीं की नीतियों पर चलेगी सरकार

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन