ePaper

तीन तल्ले तक के मकान निर्माण के लिए नक्शे की मंजूरी अब जरूरी नहीं

Updated at : 31 Dec 2019 6:31 AM (IST)
विज्ञापन
तीन तल्ले तक के मकान निर्माण के लिए नक्शे की  मंजूरी अब जरूरी नहीं

कोलकाता : शहर में अवैध निर्माण पर रोक लगाने के लिए कोलकाता नगर निगम ने एक विशेष योजना तैयार की है. इस योजना पर सोमवार को मेयर इन काउंसिल की बैठक में चर्चा की गयी. मेयर फिरहाद हकीम की अध्यक्ष में हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि अब तीन कठ्ठे तक की जमीन […]

विज्ञापन

कोलकाता : शहर में अवैध निर्माण पर रोक लगाने के लिए कोलकाता नगर निगम ने एक विशेष योजना तैयार की है. इस योजना पर सोमवार को मेयर इन काउंसिल की बैठक में चर्चा की गयी. मेयर फिरहाद हकीम की अध्यक्ष में हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि अब तीन कठ्ठे तक की जमीन पर दो या तीन मंजिला मकान बनाने के लिए बिल्डिंग प्लान मंजूरी की आवश्यकता नहीं होगी.

महानगर में तीन मंजिला इमारत तैयार करने के लिए मकान मालिक को अपने लाइसेंस ऑफ बिल्डिंग सर्वेयर (एलबीएस) से केवल स्टैबिलिटी सर्टिफिकेट ही प्राप्त करना होगा. साथ ही एलबीएस ही निगम से म्यूटेशन प्राप्त कर फीस जमा करेंगे. इसके साथ उसे ही निगम के नियमों को पालन करते हुए भवन निर्माण करवाना होगा. बिल्डिंग के स्ट्रक्चर की देख-रेखा का जिम्मा दस वर्षों तक एलबीएस पर ही रहेगा.

बिल्डिंग निर्माण के बाद निगम के अधिकारी इमारत निरीक्षण करेंगे. इस दौरान निगम के नियमों का उल्लंघन किये जाने पर एलबीएस का लाइसेंस रद्द कर दिया जायेगा. मेयर ने कहा कि एलबीएस पर उक्त जिम्मा दिये जाने से छोटे मकान मालिकों को राहत मिलेगी. उन्हें प्लान मंजूरी के लिए निगम का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. गौरतलब है कि पहले बिल्डिंग प्लान की मंजूरी में 80 से 90 दिन का समय लगता था. मेयर ने बताया कि बहुमंजिला इमारतों के निर्माण के लिए अब बीएसएनएल से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं लेगा पड़ेगा. वहीं ‘नो आउट स्टैंडिंग सर्टिफिकेट’ केएमसी या केएमडीए जारी करेगा एवं एलबीएस स्टैबिलिटी सर्टिफिकेट देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola