क्लब के सदस्यों ने अपहर्ताओं के चंगुल से डॉक्टर को मुक्त कराया

देशपल्ली क्लब के सदस्यों की सूझबूझ लायी रंग 50 लाख रुपये की मांगी गयी थी फिरौती हावड़ा : स्थानीय क्लब के सदस्यों की तत्परता व सूझबूझ से अपह्त एक डॉक्टर को अपहर्ताओं के चंगुल से सुरक्षित मुक्त करा लिया गया. पुलिस ने घटना में युवकों को गिरफ्तार किया है. घटना चटर्जीहाट थाना अंतर्गत रामचरण सेठ […]
देशपल्ली क्लब के सदस्यों की सूझबूझ लायी रंग
50 लाख रुपये की मांगी गयी थी फिरौती
हावड़ा : स्थानीय क्लब के सदस्यों की तत्परता व सूझबूझ से अपह्त एक डॉक्टर को अपहर्ताओं के चंगुल से सुरक्षित मुक्त करा लिया गया. पुलिस ने घटना में युवकों को गिरफ्तार किया है. घटना चटर्जीहाट थाना अंतर्गत रामचरण सेठ रोड इलाके की है. हालांकि मुख्य आरोपी सहित बाकी अन्य फरार हैं. पुलिस गिरफ्तार दोनों से पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार, अपहरण की इस घटना के पीछे डॉक्टर के घर काम करने वाली नौकरानी का भी हाथ माना जा रहा है. बहरहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
क्या है घटना
डॉ देवी शंकर दे स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं. रामचरण सेठ रोड में मकान है. सोमवार सुबह करीब 10.15 बजे वह अपने कार से चेंबर जाने के लिए निकले. उनका एक चेंबर आमता में है. आमता थाना अंतर्गत मुंशीरहाट के पास उनकी कार को चार बाइक सवारों ने रोकी. कार के रुकते ही ये सभी कार के अंदर जबरन घुसे और हथियार दिखाकर डॉक्टर का अपहरण कर लिया. अपहर्ताओं ने डॉक्टर से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी.
डॉक्टर ने फोन पर परिवार को अपने अपहरण की खबर दी. इस खबर से डॉक्टर के चिंतित हो गये. यह जानकारी स्थानीय देशपल्ली क्लब के सदस्यों को भी मिली. इसी बीच डॉक्टर ने फिर परिवार से संपर्क साधा. डॉ दे ने कहा कि अपहर्ता 20 लाख की फिरौती लेने के लिए तैयार हो गये हैं. परिजन तैयार हो गये. अपहर्ताओं डॉक्टर के परिजनों से कहा कि वे दो युवक को उनके घर के पास भेज रहे हैं. 20 लाख रुपये देते ही डॉक्टर को छोड़ दिया जायेगा.
इसी बीच क्लब के सदस्यों ने डॉक्टर के मोबाइल लोकेशन से यह पता लगा लिया कि आमता थाना अंतर्गत पानपुर इलाके में उन्हें बंधक बनाकर रखा गया है. क्लब के सदस्य डॉक्टर के घर के आस-पास खड़े हो गये. इसी बीच दो अनजान युवक को वहां देखा गया. दोनों में एक युवक फोन पर बात कर रहा था कि वे लोग डॉक्टर के घर के सामने खड़े हैं.
क्लब के सदस्य निश्चित हो गये कि यही फिरौती की रकम लेने आये हैं. परिवार के लोग एक बैग लेकर दोनों के पास पहुंचे और बैग देते हुए कहा कि इसमें 20 लाख रुपये हैं. रुपये का बैग लेकर दोनों जा रहे थे कि इसी समय क्लब के सदस्यों ने उन्हें दबोच लिया. क्लब के सदस्यों ने दोनों से कहा कि वे अपने साथी को बोल दें कि 20 लाख रुपये मिल गये हैं, वे डॉक्टर को छोड़ दें. फोन करते ही डॉक्टर को छोड़ दिया गया.
डॉक्टर के घर नहीं पहुंचने तक क्लब के सदस्यों ने दोनों को पकड़ कर रखा. करीब 12.30 बजे डॉ दे घर पहुंचे. सभी ने राहत की सांस ली. खबर पुलिस को दी गयी. दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है. डीसी स्वाति भंगालिया ने बताया कि चूंकि वारदात आमता थाना अंतर्गत इलाके में हुई है, इसलिए इस मामले को आमता थाना के हवाले कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




