केंद्र की प्रायोजित योजनाओं से बंगाल को मिले "17,335 करोड़

कोलकाता : केंद्र सरकार की ओर से प्रायोजित योजनाओं के तहत पश्चिम बंगाल को 2019-20 में 26 नवंबर तक 17,335 करोड़ रुपये मिले हैं. यह पूरे देश में दूसरी सर्वाधिक राशि है, जो किसी राज्य को दी गयी है. उत्तर प्रदेश को सर्वाधिक 20,392 करोड़ रुपये दिये गये हैं. केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर […]
कोलकाता : केंद्र सरकार की ओर से प्रायोजित योजनाओं के तहत पश्चिम बंगाल को 2019-20 में 26 नवंबर तक 17,335 करोड़ रुपये मिले हैं. यह पूरे देश में दूसरी सर्वाधिक राशि है, जो किसी राज्य को दी गयी है. उत्तर प्रदेश को सर्वाधिक 20,392 करोड़ रुपये दिये गये हैं. केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को लोकसभा में लिखित सवाल के जवाब में यह जानकारी दी.
प्रदेश भाजपा के महासचिव संजय सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार के इस आंकड़े से पश्चिम बंगाल सरकार का यह आरोप खारिज हो गया है कि केंद्र सरकार राज्य सरकार को फंड नहीं दे रही है तथा राज्य सरकार के साथ पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रही है. उन्होंने कहा कि संघीय ढ़ांचे और संवैधानिक व्यवस्था के तहत केंद्र सरकार राज्य सरकार को उसके खाते की रकम सही समय व सही अनुपात में दे रही है. राज्य सरकार का आरोप पूरी तरह से निराधार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




