ममता ने हर बार मुझे अपमानित किया : राज्यपाल

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच विवाद जारी है. श्री धनखड़ ने पीटीआइ को दिये विशेष साक्षात्कार में आरोप लगाया : ममता बनर्जी ने मुझे हर मौके पर अपमानित किया और अपने पद का अनादर किया है. वह उन्हें नियमित रूप से ब्रीफिंग भी नहीं देती हैं. […]
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच विवाद जारी है. श्री धनखड़ ने पीटीआइ को दिये विशेष साक्षात्कार में आरोप लगाया : ममता बनर्जी ने मुझे हर मौके पर अपमानित किया और अपने पद का अनादर किया है. वह उन्हें नियमित रूप से ब्रीफिंग भी नहीं देती हैं. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को आत्मनिरीक्षण करना चाहिए और आगे का रास्ता तलाशना चाहिए.
उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा के विशेष सत्र में अन्य गणमान्य व्यक्तियों के बाद उन्हें संबोधन के लिए आमंत्रित करने पर प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी की आलोचना की. उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि अध्यक्ष ने अन्य गणमान्य व्यक्तियों के बाद 26 नवंबर को विधानसभा में संविधान दिवस पर विशेष सत्र में बोलने के लिए आमंत्रित करके ‘प्रोटोकॉल का उल्लंघन’ किया है.
उन्होंने कहा : क्या आपने कभी भारत के किसी हिस्से में देखा है कि किसी राज्य के राज्यपाल को पांचवें नंबर पर संबोधित करने के लिए कहा जा रहा है और पूर्व राज्यपाल (एमके नारायणन), पूर्व लोकसभा स्पीकर (मीरा कुमार), पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी के बाद उन्हें वक्तव्य रखने के लिए कहा गया.
यह प्रोटोकॉल का घोर उल्लंघन है. श्री धनखड़ ने कहा कि संविधान के तहत मुख्यमंत्री राज्यपाल को ब्रीफिंग करने के लिए बाध्य हैं, लेकिन सुश्री बनर्जी ने उन्हें एक बार भी सूचित नहीं किया. मुख्यमंत्री के रूप में यह उनका संवैधानिक कर्तव्य है कि वह राज्यपाल को बतायें. उन्होंने कहा : चक्रवात बुलबुल के बाद मैंने उन्हें एक पत्र लिखा, जिसमें उनसे जानकारी मांगी गयी थी, लेकिन सबसे दुर्भाग्य से इसका जवाब मुख्य गृह सचिव ने दिया. मेरे पत्र का जवाब मुख्यमंत्री को देना चाहिए, किसी अन्य को नहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










