ePaper

घंटा बजा कर पहले गुलाबी टेस्ट मैच का आगाज, बांग्लादेश की हालत पतली

Updated at : 23 Nov 2019 12:39 AM (IST)
विज्ञापन
घंटा बजा कर पहले गुलाबी टेस्ट मैच का आगाज, बांग्लादेश की हालत पतली

कोलकाता : भारतीय टेस्ट मैच के इतिहास में शुक्रवार को एक नया अध्याय जुड़ गया. कोलकाता के इडेन गार्डेन में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घंटा बजा कर पहले डे-नाइट मैच का आगाज किया. ‘गुलाबी’ टेस्ट के पहले ही दिन महज 31 ओवर्स में ही बांग्लादेशी टीम […]

विज्ञापन

कोलकाता : भारतीय टेस्ट मैच के इतिहास में शुक्रवार को एक नया अध्याय जुड़ गया. कोलकाता के इडेन गार्डेन में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घंटा बजा कर पहले डे-नाइट मैच का आगाज किया. ‘गुलाबी’ टेस्ट के पहले ही दिन महज 31 ओवर्स में ही बांग्लादेशी टीम 106 रन पर ऑल आउट हो गयी.

इशांत शर्मा गुलाबी गेंद से पांच विकेट (12 ओवर में 22 रन देकर पांच विकेट) लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने. उमेश यादव ने सात ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट लिये. मोहम्मद शमी ने 36 रन देकर दो विकेट चटकाये. बांग्लादेश के कप्तान मोमिनुल हक ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था.

पिंक बॉल से इशांत शर्मा ने भारत को पहली सफलता दिलायी. इशांत ने इमरुल काएस को एलबीडब्ल्यू आउट कर बांग्लादेश को पहला झटका दिया. इमरुल कयेस 4 रन बनाकर आउट हुए. उमेश यादव ने एक ही ओवर में मोमिनुल हक (0) और मोहम्मद मिथुन (0) को शून्य पर आउट किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola