कोलकाता से हावड़ा की टैक्सी सेवा 15 नवंबर से रहेगी ठप

Updated at : 12 Nov 2019 2:01 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता से हावड़ा की टैक्सी सेवा 15 नवंबर से रहेगी ठप

हावड़ा : टैक्सी चालकों पर ट्रैफिक पुलिस की अमानवीय हरकत के खिलाफ कोलकाता से हावड़ा की ओर टैक्सी सेवा बंद रखने का आह्वान किया गया है. सोमवार को हावड़ा स्टेशन के बाहर एटक समर्थित वेस्ट बंगाल टैक्सी ऑपरेटर को-ऑर्डिनेशन कमेटी की ओर धरना-प्रदर्शन किया गया. इसमें टैक्सी चालकों के साथ मालिक भी पहुंचे थे. प्रदर्शन […]

विज्ञापन

हावड़ा : टैक्सी चालकों पर ट्रैफिक पुलिस की अमानवीय हरकत के खिलाफ कोलकाता से हावड़ा की ओर टैक्सी सेवा बंद रखने का आह्वान किया गया है. सोमवार को हावड़ा स्टेशन के बाहर एटक समर्थित वेस्ट बंगाल टैक्सी ऑपरेटर को-ऑर्डिनेशन कमेटी की ओर धरना-प्रदर्शन किया गया.

इसमें टैक्सी चालकों के साथ मालिक भी पहुंचे थे. प्रदर्शन में एटक, पश्चिम बंगाल के महामंत्री उज्ज्वल चौधरी, एटक समर्थित वेस्ट बंगाल टैक्सी ऑपरेटर्स को-ऑर्डिनेशन कमेटी के संयोजक नवल किशोर श्रीवास्तव, एटक के हावड़ा जिला मंत्री दिलीप गांगुली, अरूप मंडल, मुनेश्वर वर्मा सहित अन्य उपस्थित हुए.
इस दौरान श्री श्रीवास्तव ने कहा कि टैक्सी चालकों पर ट्रैफिक पुलिस की अमानवीय हरकत के खिलाफ टैक्सी सेवा बंद करने का फैसला लिया गया है. जब तक पुलिस अपना जुल्म बंद नहीं करती है, कोलकाता से हावड़ा की टैक्सी सेवा बंद रहेगी. उन्होंने कहा कि 24 सिंतबर को कमेटी ने डीसी (ट्रैफिक) से मुलाकात कर इस समस्याओं से अवगत कराया था.
डीसी ने आश्वासन भी दिया था कि टैक्सी चालकों के साथ गलत नहीं होगा. बावजूद इसके ट्रैफिक पुलिस की ज्यादती जारी है. इस संबंध में पुलिस आयुक्त गौरव शर्मा को एक पत्र भी दिया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने कहा कि यात्रियों की असुविधा के लिए प्रशासन जिम्मेवार है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola