ट्रेन में मोबाइल छीन कर कूदे बदमाश को पकड़ने में युवक की गयी जान

Updated at : 04 Nov 2019 2:01 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन में मोबाइल छीन कर कूदे बदमाश को पकड़ने में युवक की गयी जान

अप संबलपुर एक्सप्रेस में उलबेड़िया स्टेशन की है घटना युवक झारखंड के जमशेदपुर का रहने वाला था हावड़ा : कीमती फोन छीन कर भाग रहे एक छिनताईबाज को पकड़ने की कोशिश मेें झारखंड के युवक की जान चली गयी. घटना शनिवार रात अप संबलपुर एक्सप्रेस में हावड़ा-खड़गपुर शाखा अंतर्गत उलबेड़िया स्टेशन के पास हुई. मृतक […]

विज्ञापन

अप संबलपुर एक्सप्रेस में उलबेड़िया स्टेशन की है घटना

युवक झारखंड के जमशेदपुर का रहने वाला था
हावड़ा : कीमती फोन छीन कर भाग रहे एक छिनताईबाज को पकड़ने की कोशिश मेें झारखंड के युवक की जान चली गयी. घटना शनिवार रात अप संबलपुर एक्सप्रेस में हावड़ा-खड़गपुर शाखा अंतर्गत उलबेड़िया स्टेशन के पास हुई. मृतक का नाम सौरभ घोष (28) है. वह झारखंड के जमशेदपुर का रहनेवाला था.
जानकारी के अनुसार, सौरभ कोलकाता के मुकुंदपुर में एक निजी संस्थान में कार्यरत था. शनिवार रात वह हावड़ा स्टेशन से अप संबलपुर एक्सप्रेस में सवार हुआ. उलबेड़िया स्टेशन पर ट्रेन रुकी. ट्रेन खुलने के तुरंत बाद एक छिनताईबाज सौरभ के एप्पल फोन छीन कर ट्रेन से कूद गया. छिनताईबाज को भागते देख सौरभ भी ट्रेन से कूद गया, लेकिन तब तक ट्रेन की गति अधिक हो गयी थी. चलती ट्रेन से कूदना सौरभ को भारी पड़ा. वह काफी देर तक जख्मी हालत में पटरी के पास पड़ा रहा. बाद में उलबेड़िया जीआरपी मौके पर पहुंची और उसे उलबेड़िया महकमा अस्पताल में दाखिल कराया, जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गयी. घटना की खबर परिजनों को दी गयी.
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों हावड़ा-खड़गपुर शाखा के घोड़ाघाटा में एक महिला अधिकारी का फोन छीन कर छिनताईबाज ने उसे ट्रेन से धक्का देकर नीचे गिरा दिया. हालांकि उनकी जान बच गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola