उपचुनाव की तैयारी में जुटे राजनीतिक दल
Updated at : 27 Oct 2019 2:33 AM (IST)
विज्ञापन

सरगर्मी : 25 नवंबर को राज्य की तीन विधानसभा सीटों के लिए होगा उपचुनाव कालियागंज व खड़गपुर सदर से कांग्रेस प्रत्याशी को वामो कर सकता है समर्थन करीमपुर सीट पर माकपा उम्मीदवार को कांग्रेस समर्थन देगी कोलकाता : 25 नवंबर को राज्य की तीन विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होने वाला है. इस चुनाव में […]
विज्ञापन
सरगर्मी : 25 नवंबर को राज्य की तीन विधानसभा सीटों के लिए होगा उपचुनाव
कालियागंज व खड़गपुर सदर से कांग्रेस प्रत्याशी को वामो कर सकता है समर्थन
करीमपुर सीट पर माकपा उम्मीदवार को कांग्रेस समर्थन देगी
कोलकाता : 25 नवंबर को राज्य की तीन विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होने वाला है. इस चुनाव में कांग्रेस और वाममोरचा मिल कर लड़ सकते हैं. इसकी पूरी संभावना जतायी जा रही है. इस बात को लेकर राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गयी है. दोनों ही खेमों से गठबंधन के पक्ष में आवाज तेज होने लगी है.
सूत्रों के अनुसार वाममोर्चा कांग्रेस को कालियागंज और खड़गपुर सदर की सीट छोड़ देगा और करीमपुर सीट पर माकपा उम्मीदवार को कांग्रेस समर्थन देगी.
हालांकि कांग्रेस विधायक दल के नेता अब्दुल मन्नान के मुताबिक कुछ लोग यह कह रहे हैं कि खड़गपुर में मौजूदा समय में कांग्रेस का अस्तित्व नहीं है. वहां संगठन खत्म हो गया है. इस बीच सोमेन मित्रा, कांग्रेस के प्रवक्ता अमिताभ चक्रवर्ती, शुभंकर सरकार वगैरह सुजन चक्रवर्ती के सुर में सुर मिला कर गठबंधन की हिमायत कर रहे हैं.
सुजन चक्रवर्ती के मुताबिक लोकसभा चुनाव के समय तृणमूल कांग्रेस को जोरदार झटका लगा है. तृणमूल कांग्रेस के विकल्प के रूप में कई लोग भाजपा को समझने लगे थे. उन लोगों की भी सोच महाराष्ट्र व हरियाणा के नतीजों के बाद बदलने लगी है. ऐसी परिस्थिति में हमलोगों को एकजुट होकर लड़ाई करनी चाहिए. कुल मिला कर माहौल अनुकूल है.
लिहाजा राजनीतिक फायदा उठाने का वक्त हो गया है. उपचुनाव में अगर कांग्रेस व वाममोरचा एक साथ मैदान में उतरेगी तो जनता के बीच एक मजबूत संकेत जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




