वैकल्पिक रास्तों पर नजर रखने के लिए खुला विशेष कंट्रोल रूम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

टाला के कलकत्ता ट्रैफिक पुलिस के ट्रेनिंग सेंटर में खोला गया है विशेष कंट्रोल रूम कोलकाता : टाला ब्रिज पर भारी वाहनों का आवागमन बंद होने के बाद इस क्षेत्र में ट्रैफिक की समस्या काफी बढ़ गयी है. टाला ब्रिज पर भारी वाहनों के चढ़ने पर रोक लगने के बाद वैकल्पिक रास्तों पर ट्रैफिक जाम […]
विज्ञापन
टाला के कलकत्ता ट्रैफिक पुलिस के ट्रेनिंग सेंटर में खोला गया है विशेष कंट्रोल रूम
कोलकाता : टाला ब्रिज पर भारी वाहनों का आवागमन बंद होने के बाद इस क्षेत्र में ट्रैफिक की समस्या काफी बढ़ गयी है. टाला ब्रिज पर भारी वाहनों के चढ़ने पर रोक लगने के बाद वैकल्पिक रास्तों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो रही है. ऐसी परिस्थिति में इन वैकल्पिक रास्तों पर ट्रैफिक व्यवस्था पर नजर रखने के लिए परिवहन विभाग की ओर से टाला स्थित काेलकाता पुलिस के ट्रैफिक पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में यह कंट्रोल रूम खोला गया है.
परिवहन विभाग के निदेशक के नेतृत्व में यह कंट्रोल रूम खोला गया है, जिसमें 10 मोटर व्हीकल्स इंस्पेक्टर को तैनात किया गया है. इस संबंध में परिवहन विभाग के निदेशक देवाशीष बोस ने बताया कि इस कंट्रोल रूम से टाला ब्रिज के बंद होने के बाद से वैकल्पिक रास्तों की निगरानी की जायेगी. वैकल्पिक रास्तों पर यातायात व्यवस्था सही प्रकार से संचालित हो रही है या नहीं, विभिन्न रूटों की बसें सही प्रकार से चल रही हैं या नहीं, इन सब पर निगरानी रखी जायेगी.
साथ ही कंट्रोल रूम से बस व ऑटो पर भी नजर रखी जायेगी, अगर कोई बस व ऑटो नियम का उल्लंघन करती है तो कंट्रोल रूम से उसके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि वैकल्पिक रास्ते के प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे और जिसे कंट्रोल रूम से कनेक्ट किया जायेगा. कंट्रोल रूम से प्रत्येक चौराहों की निगरानी की जायेगी. उन्होंने बताया कि बहुत जल्द ही यहां सीसीटीवी की व्यवस्था शुरू होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










