ePaper

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने गिरफ्तार कांग्रेस नेता के परिवार से भेंट की

Updated at : 19 Oct 2019 5:36 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने गिरफ्तार कांग्रेस नेता के परिवार से भेंट की

कोलकाता : पश्चिम बंगाल भाजपा ने शनिवार को कांग्रेस के नेता समान्य बंद्योपाध्याय के प्रति एकजुटता प्रकट की और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर राज्य में आतंक का राज चलाने का आरोप लगाया. कांग्रेस नेता को पश्चिम बंगाल सरकार के बारे में आलोचनात्मक पोस्ट प्रसारित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. पश्चिम बंगाल भाजपा […]

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल भाजपा ने शनिवार को कांग्रेस के नेता समान्य बंद्योपाध्याय के प्रति एकजुटता प्रकट की और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर राज्य में आतंक का राज चलाने का आरोप लगाया. कांग्रेस नेता को पश्चिम बंगाल सरकार के बारे में आलोचनात्मक पोस्ट प्रसारित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

पश्चिम बंगाल भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को बंद्योपाध्याय के परिवार वालों से मुलाकात की और जरूरत पड़ने पर उनकी मदद का आश्वासन दिया. पश्चिम बंगाल कांग्रेस इकाई के प्रवक्ता बंद्योपाध्याय को पुरुलिया जिला पुलिस ने उत्तर 24 परगना जिले में उनके घर से बृहस्पतिवार शाम में गिरफ्तार किया था.

आरोप है कि उन्होंने राज्य सरकार की आलोचना वाले सोशल मीडिया पोस्ट को प्रसारित किया. उन्हें अदालत के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें शुक्रवार को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

भाजपा के प्रदेश महासचिव जयप्रकाश मजूमदार ने कहा, ‘यह वाकई दुर्भाग्यपूर्ण है कि महज राज्य सरकार की आलोचना के कारण एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया. ऐसी चीजें आपातकाल के समय होती थी. ऐसा लगता है कि बंगाल में अघोषित आपातकाल है.’

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार को राज्य सरकार की आलोचना की थी. आलोचना पर प्रतिक्रिया जताते हुए तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक निर्मल घोष ने कहा, ‘बंद्योपाध्याय को गिरफ्तार किया गया, क्योंकि उनके खिलाफ कई आपराधिक आरोप हैं. राज्य सरकार की आलोचना से इसका कोई लेना देना नहीं है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola