ePaper

एनआरसी पर भ्रमित कर रही राज्य सरकार

Updated at : 13 Oct 2019 1:43 AM (IST)
विज्ञापन
एनआरसी पर भ्रमित कर रही राज्य सरकार

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के भारतीय जनता पार्टी के गारुलिया मंडल की ओर से शनिवार को विजया सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस मौके पर बैरकपुर के भाजपा सांसद अर्जुन सिंह, नोआपाड़ा के विधायक सुनील सिंह और बैरकपुर सांगठनिक भाजपा की अध्यक्ष फाल्गुनी पात्र समेत मंडल के सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ-साथ काफी संख्या […]

विज्ञापन

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के भारतीय जनता पार्टी के गारुलिया मंडल की ओर से शनिवार को विजया सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस मौके पर बैरकपुर के भाजपा सांसद अर्जुन सिंह, नोआपाड़ा के विधायक सुनील सिंह और बैरकपुर सांगठनिक भाजपा की अध्यक्ष फाल्गुनी पात्र समेत मंडल के सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ-साथ काफी संख्या भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. सबने एक दूसरे को पूजा की शुभकामनाएं देते हुए विजय सम्मेलन उत्सव मनाया.

इस अवसर पर श्री सिंह ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि बंगाल सरकार एनआरसी को लेकर गलत भ्रम फैला कर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है. बंगाल सरकार घुसपैठियों को बचा नहीं पायेंगी. बंगाल से घुसपैठियों को किसी भी तरह से बाहर किया ही जायेगा और उन्हें ममता बनर्जी भी नहीं बचा सकती है.
उन्होंने कहा कि बॉर्डर इलाकों में भी कड़ी नजरदारी रखने को कहा गया है. सीमावर्ती इलाकों में होनेवाली गाय तस्करी पर भी रोक लगाने और पकड़ी जा रही गाय को रखने के लिए एक बड़े गौशाला बनाने का प्रस्ताव भी केंद्र सरकार के संज्ञान में रखा गया है, ताकि पकड़ी जा रहीं गायों को रखने के लिए उत्तम सुविधा हो पाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola