70 साल की उम्र में भी मूर्तियों को दे रहे आकार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Sep 2019 2:14 AM
कल्याणी : नदिया जिले के शांतिपुर के मशहूर कलाकार सुधीर कुमार पाल को उम्र भी उनकी कला को पूरा करने से नहीं रोक पायी. 70 साल की उम्र होने के बावजूद उन्होंने मूर्तियों को आकार देेने की कला को जारी रखा है. मूर्तियां बनाने के अलावा सुधीर बाबू ने कई मॉडल बनाये हैं. इन मॉडल […]
कल्याणी : नदिया जिले के शांतिपुर के मशहूर कलाकार सुधीर कुमार पाल को उम्र भी उनकी कला को पूरा करने से नहीं रोक पायी. 70 साल की उम्र होने के बावजूद उन्होंने मूर्तियों को आकार देेने की कला को जारी रखा है. मूर्तियां बनाने के अलावा सुधीर बाबू ने कई मॉडल बनाये हैं. इन मॉडल को बनाने के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.
वर्ष 2012 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के हाथों राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया. सुधीर बाबू मूल रूप से प्लास्टर ऑफ पेरिस, मिट्टी, सीमेंट, धातु, फाइबर ग्लास पर किसी भी तरह की मूर्ति बनाने में सक्षम हैं. सुधीर बाबू ने बताया कि वह चित्रों को देखकर एक मूर्ति बना सकते हैं. शांतिपुर शहर के सड़कों और पार्कों में ज्यादातर मूर्तियां सुधीर कुमार पाल द्वारा बनायी गयी हैं. रवींद्रनाथ, नेताजी से लेकर विवेकानंद तक सभी महापुरुषों की मूर्तियां बनायी हैं.
इसके अलावा हर साल राणाघाट के पूजा पंडालों में उनके द्वारा बनायी गयी मूर्तियों को ही रखा जाता है. उम्र बढ़ने के साथ सुधीर बाबू अब दुर्गा की मूर्ति कम बनाते हैं. हालांकि, पुराने ग्राहकों के अनुरोध पर अभी भी एक वर्ष में 12-16 दुर्गा की मूर्तियां बनाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










