आज भी हो सकती है भारी बारिश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Sep 2019 1:28 AM

विज्ञापन

कोलकाता : कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में अगले 24 घंटों तक भारी बारिश की संभावना है. अलीपुर स्थित मौसम विभाग की ओर से यह जानकारी दी गयी है. मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बना हुआ है जिसकी वजह से बंगाल के अधिकतर हिस्सों में मंगलवार सुबह से ही […]

विज्ञापन

कोलकाता : कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में अगले 24 घंटों तक भारी बारिश की संभावना है. अलीपुर स्थित मौसम विभाग की ओर से यह जानकारी दी गयी है. मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बना हुआ है जिसकी वजह से बंगाल के अधिकतर हिस्सों में मंगलवार सुबह से ही कोलकाता समेत आसपास के जिलों हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर आदि जिले में बारिश शुरू हो गयी है.

कोलकाता में भी मंगलावर को झमाझम बारिश हुई. विभाग ने बताया है कि उत्तर बंगाल यानी दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी और अलीपुरद्वार आदि क्षेत्रों में कम बारिश होगी. इसके अलावा दक्षिण बंगाल में आगामी 24 घंटे तक भारी बारिश के आसार है. गुरुवार को बारिश से थोड़ी बहुत राहत मिल सकती है. हालांकि मौसम विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि दुर्गा पूजा से पहले बारिश होगी लेकिन पूजा में चार दिनों तक यानी षष्टी, सप्तमी, अष्टमी और नवमी को थोड़ी बहुत राहत रहेगी. इस बार मॉनसून में पश्चिम बंगाल में बहुत कम बारिश दर्ज की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola