हावड़ा में खुलेगा राज्य का पहला हिंदी विवि
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Sep 2019 1:56 AM
कोलकाता : राज्य सरकार ने शिक्षक दिवस के मौके पर प्रदेश के हिंदीभाषी लोगों को सौगात के रूप में हिंदी विश्वविद्यालय देने की घोषणा की है. गुरुवार को संसदीय कार्य व शिक्षा मंत्री डॉ पार्थ चटर्जी ने विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर विधानसभा में ‘ द हिंदी यूनिवर्सिटी, वेस्ट बंगाल बिल 2019 ‘ पेश किया, […]
कोलकाता : राज्य सरकार ने शिक्षक दिवस के मौके पर प्रदेश के हिंदीभाषी लोगों को सौगात के रूप में हिंदी विश्वविद्यालय देने की घोषणा की है. गुरुवार को संसदीय कार्य व शिक्षा मंत्री डॉ पार्थ चटर्जी ने विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर विधानसभा में ‘ द हिंदी यूनिवर्सिटी, वेस्ट बंगाल बिल 2019 ‘ पेश किया, जो सर्वसम्मति से पास हो गया.
इस विधेयक पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंदीभाषी लोगों की संख्या अधिक है. राज्य के कई विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग है, लेकिन हिंदी भाषा में स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए खास तौर पर कोई विश्वविद्यालय नहीं था. हिंदीभाषियों की जरूरत व मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हिंदी विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा की थी, जिसे अब क्रियान्वित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि महानगर से सटे हावड़ा शहर के शिवपुर में इस विश्वविद्यालय की स्थापना की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










