मुहल्ले का झगड़ा रोकने को बंदूक निकालती है पुलिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Sep 2019 1:51 AM
कोलकाता : पुलिस कमिश्नर हाथ में लाठी लेकर दौड़ रहे हैं. सांसद का सिर फोड़ रहे हैं और खुलेआम बंदूक लेकर फायरिंग कर रहे हैं. यह नजारा कहीं और का नहीं, बल्कि कोलकाता के करीब बैरकपुर जैसे इलाके का है. ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि हम लोग किस प्रदेश में रह रहे […]
कोलकाता : पुलिस कमिश्नर हाथ में लाठी लेकर दौड़ रहे हैं. सांसद का सिर फोड़ रहे हैं और खुलेआम बंदूक लेकर फायरिंग कर रहे हैं. यह नजारा कहीं और का नहीं, बल्कि कोलकाता के करीब बैरकपुर जैसे इलाके का है. ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि हम लोग किस प्रदेश में रह रहे हैं और ये कैसी पुलिस है?
यह बात भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कही. श्री घोष सांसद अर्जुन सिंह पर हुए कथित पुलिस हमले की घटना के बाद अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि एक मुहल्ले में झगड़ा होता है, उसको संभालने में पुलिस विफल होती है और बौखलाहट में इस तरह की हरकत करती है. इसकी जितनी भी निंदा की जाये कम है. लिहाजा भाजपा के कार्यकर्ता इस सरकार और निकम्मी पुलिस के खिलाफ राज्य भर में धरना प्रर्दशन कर अपने विरोध का इजहार कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










