पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की हत्या कर रही है तृणमूल कांग्रेस : जेपी नड्डा

कोलकाता : भाजपा के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बैरकपुर के सांसद अर्जुन सिंह पर हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है. श्री नड्डा ने रविवार को ट्वीट किया : उत्तर 24 परगना में भाजपा के कार्यालय पर कब्जा करने की कोशिश की गयी. भाजपा सांसद व विधायक पवन सिंह पर हमला अत्यंत […]
कोलकाता : भाजपा के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बैरकपुर के सांसद अर्जुन सिंह पर हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है. श्री नड्डा ने रविवार को ट्वीट किया : उत्तर 24 परगना में भाजपा के कार्यालय पर कब्जा करने की कोशिश की गयी. भाजपा सांसद व विधायक पवन सिंह पर हमला अत्यंत ही निंदनीय है. इस तरह गलत कदम उठाकर तृणमूल कांग्रेस बार-बार बंगाल में लोकतंत्र की हत्या कर रही है.
श्री नड्डा ने कहा कि यह हिंसा तृणमूल कांग्रेस की असहाय स्थिति को दर्शाता है तथा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ स्थिति बदल रही है. प्रत्येक दिन भाजपा कार्यकर्ताओं को सताया जा रहा है. आने वाले दिनों में कार्यकर्ता उसके खिलाफ जवाब देंगे.
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल पुलिस तृणमूल कांग्रेस के इशारों पर काम कर रही है. पुलिस का यह अत्याचार साबित करता है कि राजनीतिक प्रतिहिंसा से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कैसे राज्य प्रशासन का विरोधियों के खिलाफ इस्तेमाल कर रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




