ePaper

"एनआरसी बंगाल में बड़ा मुद्दा होगा"

Updated at : 01 Sep 2019 2:00 AM (IST)
विज्ञापन
"एनआरसी बंगाल में बड़ा मुद्दा होगा"

कोलकाता : असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) की अंतिम सूची बाद पश्चिम बंगाल में भी इसे लागू करने की चर्चा तेज हो गयी है. इस बाबत प्रदेश भाजपा के महासचिव संजय सिंह ने कहा कि असम के बाद पश्चिम बंगाल दूसरा सबसे बड़ा प्रदेश है, जो मुस्लिम घुसपैठियों की समस्या से प्रभावित है. यह […]

विज्ञापन

कोलकाता : असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) की अंतिम सूची बाद पश्चिम बंगाल में भी इसे लागू करने की चर्चा तेज हो गयी है. इस बाबत प्रदेश भाजपा के महासचिव संजय सिंह ने कहा कि असम के बाद पश्चिम बंगाल दूसरा सबसे बड़ा प्रदेश है, जो मुस्लिम घुसपैठियों की समस्या से प्रभावित है. यह घुसपैठिये शुरू से ही पश्चिम बंगाल में राजनीति के अहम मुद्दे रहे हैं.

पहले इन घुसपैठियों का राजनीतिक लाभ माकपा उठाती थी. इसके बाद यह लाभ तृणमूल कांग्रेस उठाने लगी है. भाजपा की शुरू से ही यह घोषित नीति है कि बंगाल में जो लोग आये हैं, वे सभी घुसपैठिये नहीं हैं. बांग्लादेश के अल्पसंख्यक, जो अपनी जान, माल और धर्म की हिफाजत करने के लिए भारत में आये हैं, वे सभी शरणार्थी हैं. हम शरणार्थियों को शरण देने के पक्ष में हैं, लेकिन घुसपैठियों को इस देश की संपदा और सुविधाओं का लाभ नहीं दे सकते हैं. इस मामले में भाजपा की नीति स्पष्ट है. उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में पार्टी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठायेगी और सत्ता में आने पर बंगाल में भी असम की तरह एनआरसी लागू करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola