ePaper

भाजपा समर्थकों को झूठे केस में फंसा रही राज्य सरकार : दिलीप

Updated at : 22 Aug 2019 1:54 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा समर्थकों को झूठे केस में फंसा रही राज्य सरकार : दिलीप

कोलकाता : प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष व सांसद दिलीप घोष ने बुधवार को ममता बनर्जी पर हमला करते हुए कहा : हमारी लड़ाई जारी रहेगी. वर्तमान सरकार को उचित जवाब मिलेगा. हमारे कार्यकर्ता तैयार हैं. सिर्फ भाजपा के समर्थकों के ऊपर ही एफआइआर कर रहे हैं. झूठे केस में फसा रहे हैं और इससे तृणमूल […]

विज्ञापन

कोलकाता : प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष व सांसद दिलीप घोष ने बुधवार को ममता बनर्जी पर हमला करते हुए कहा : हमारी लड़ाई जारी रहेगी. वर्तमान सरकार को उचित जवाब मिलेगा. हमारे कार्यकर्ता तैयार हैं. सिर्फ भाजपा के समर्थकों के ऊपर ही एफआइआर कर रहे हैं.

झूठे केस में फसा रहे हैं और इससे तृणमूल हमें रोक नहीं सकती. बुधवार को दिलीप घोष ने दक्षिण 24 परगना के मथुरापुर लोकसभा के कुलपी में सदस्यता अभियान के एक कार्यक्रम में यह बात कही.
दिलीप ने कहा की तृणमूल विधायक और अन्य कार्यकर्ता अब भाजपा में आने के लिए तैयार हो रहे हैं, जिनके नाम लिस्ट में हैं. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उद्देश्य से दिलीप ने कहा कि मुसलमानों का भला करने के चक्कर में हिंदू वोट से हाथ धो बैठीं. अब हिंदू वोट को अपनी तरफ खींचने के लिए मस्जिद छोड़ मंदिर की तरफ जा रही हैं. इसका जवाब जनता देगी.
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी अल्पसंख्यकों को लेकर राजनीति कर रही हैं, जिसके चलते बंगाल की जनता उनका विश्वास नहीं कर रही है. इसका जवाब भी जनता ने लोकसभा चुनाव में दे दिया है. साथ ही दिलीप ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के लोग भाजपा कार्यकर्ताओं की चुन-चुन कर हत्या कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola