बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कोलकाता पुलिस सतर्क

Updated at : 03 Aug 2019 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कोलकाता पुलिस सतर्क

हावड़ा : कोलकाता में सीनियर सिटीजन के साथ बढ़ती आपराधिक वारदातों को देखते हुए कोलकाता पुलिस ने अब इनसे निपटने को लिए अब और सतर्क रहेगी. यह कहना हैं कोलकाता पुलिस के कमिश्‍नर अनुज शर्मा का. हावड़ा के पुलिस ट्रेनिग सेंटर आरूपाड़ा में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे. कोलकाता पुलिस के कमिश्नर अनुज […]

विज्ञापन

हावड़ा : कोलकाता में सीनियर सिटीजन के साथ बढ़ती आपराधिक वारदातों को देखते हुए कोलकाता पुलिस ने अब इनसे निपटने को लिए अब और सतर्क रहेगी. यह कहना हैं कोलकाता पुलिस के कमिश्‍नर अनुज शर्मा का. हावड़ा के पुलिस ट्रेनिग सेंटर आरूपाड़ा में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे.

कोलकाता पुलिस के कमिश्नर अनुज शर्मा से हाल ही में कोलकाता में वृद्ध दंपती या अकेले रह रहे वृद्धों के साथ लूटपाट और संपत्ति के लिए हुई हत्या की घटनाएं घटित होने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि महानगर में वृद्ध नागरिकों की सुविधा के लिए बने ‘प्रणाम’ को और सक्रिय करने की जरूरत महसूस होने लगी है.

सभी डीसी को लेकर बैठक हुई है. इसमें तय हुआ कि ‘प्रणाम’ योजना को और सक्रिय किया जायेगा. वृद्ध नागरिकों की सुरक्षा के लिए बने हेल्पलाइन नंबर 983008884 को डॉयल 100 से जोड़ दिया गया है.

इसके अलावा उन्होंने कहा कि आज के दौर में पुलिस का कार्य सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण है, लेकिन पश्‍चिम बंगाल राज्य की पुलिस इसे सच्ची निष्ठा और इमानदारी से पूरा कर रही है. उल्लेखनीय है कि कोलकाता पुलिस अपने ‘प्रणाम’ योजना के जरिये कई वर्षों से वृद्ध नागरिकों के साथ मित्रवत बर्ताव कर रही है.
किसी भी तरह की मुसीबत में पड़ने पर जो प्रणाम के दायरे में हैं, उन्हें पुलिस तुरंत मदद पहुंचाती है. साथ ही सप्ताह में दो दिन संबंधित थाने से पुलिस उनकी खोज-खबर लेते रहते हैं. इसी तर्ज पर हावड़ा सिटी पुलिस ‘श्रद्धा’ योजना शुरू करने जा रही है. शुक्रवार पुलिस ने पौधरोपण उत्सव मनाया. यह कार्यक्रम हावड़ा के आरूपाड़ा स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित हुआ.
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने मिलकर एक हजार पौधारोपण किया तथा सभी को ‘स्टे ग्रीन स्टे क्लीन’ का संदेश दिया. कार्यक्रम में नॉर्थ बंगाल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजय रानाडे, कोलकाता पुलिस के ज्वॉइंट सीपी ट्रैफिक अखिलेश चतुर्वेदी, हावड़ा सिटी पुलिस के कमिश्‍नर गौरव शर्मा, डीसी सुनील कुमार यादव, एडीसीपी जोन-2 की डीसी स्वाति भंगालिया समेत हावड़ा व कोलकाता पुलिस के समस्त आला अधिकारी उपस्थित रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola