वे यूपी के रहनेवाले हैं, नहीं समझेंगे बंगाल की संस्कृति - फिरहाद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Jul 2019 6:04 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : शनिवार को राज्य के निवर्तमान राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने एक साक्षात्कार में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया था. राज्य के शहरी विकास मंत्री व कोलकाता नगर निगम के मेयर फिरहाद हकीम ने रविवार को एक कार्यक्रम में इसका जवाब दिया है. फिरहाद ने कहा : वह (राज्यपाल) […]
विज्ञापन
कोलकाता : शनिवार को राज्य के निवर्तमान राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने एक साक्षात्कार में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया था. राज्य के शहरी विकास मंत्री व कोलकाता नगर निगम के मेयर फिरहाद हकीम ने रविवार को एक कार्यक्रम में इसका जवाब दिया है.
फिरहाद ने कहा : वह (राज्यपाल) यूपी के रहनेवाले हैं, वह बंगाल की संस्कृति को नहीं समझेंगे. इस कारण वह ऐसी बातें कर रहे हैं. फिरहाद ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ईद के कार्यक्रम में शामिल होती हैं, मैं दुर्गापूजा का आयोजन करता हूं.
इसे तुष्टीकरण की राजनीति नहीं, बल्कि एक साथ प्रेमभाव से मिलकर लोगों को साथ लेकर किसी भी त्योहार को मनाने का तरीका माना जाता है. बंगाल के लोग मोहन भागवत से धर्म नहीं सीखे हैं. यहां के लोग रामकृष्ण परमहंस को दिल में बसाकर उनके दिखाये रास्ते पर चलकर धर्म सीखे हैं. जो इसे नहीं समझते, वही तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




