अगस्त में एक सौ सात विधायक भाजपा में शामिल होंगे: मुकुल राय

Published at :14 Jul 2019 1:43 AM (IST)
विज्ञापन
अगस्त में एक सौ सात विधायक भाजपा में शामिल होंगे: मुकुल राय

कोलकाता : वरिष्ठ भाजपा नेता मुकुल राय ने शनिवार को दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस और माकपा के 107 विधायक उनकी पार्टी में शामिल होने के लिए तैयार हैं. हेस्टिंग में भाजपा के नये दफ्तर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मुकुल राय ने एक सूची दिखायी और दावा किया कि यह उन विधायकों की […]

विज्ञापन

कोलकाता : वरिष्ठ भाजपा नेता मुकुल राय ने शनिवार को दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस और माकपा के 107 विधायक उनकी पार्टी में शामिल होने के लिए तैयार हैं. हेस्टिंग में भाजपा के नये दफ्तर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मुकुल राय ने एक सूची दिखायी और दावा किया कि यह उन विधायकों की सूची है जो भाजपा में शामिल होंगे.

हालांकि भाजपा नेता ने यह सूची संवाददाताओं को देने या ऐसे विधायकों के नाम का खुलासा करने से इंकार कर दिया. उन्होंने कहा कि अभी इनके नाम का खुलासा कर दिया गया तो इनके ऊपर दबाव बनाकर तृणमूल कांग्रेस इनको रोक लेगी इसलिए वह रणनीति के तहत वह अगस्त के शुरुआती हफ्ते में पहले दौर में 40 विधायकों को दिल्ली में भाजपा में शामिल कराएंगे. इसके बाद अगस्त के अंत तक बाकी सभी विधायकों को भाजपा का झंडा पकड़ायेंगे.
इन लोगों को आता देख हो सकता है कि और भी विधायक भाजपा में शामिल होंगे.राज्य सरकार पर बरसते हुए मुकुल राय ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से विफल हो गयी है. कट मनी का मामला खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्वीकार कर रही हैं. इसके अलावा संगठन को बचाये रखने के लिए ममता बनर्जी को पार्टी संगठन से ज्यादा भरोसा पुलिस पर है. इसलिए ममता बनर्जी की पुलिस पूरी तरह से हिंसक हो चुकी है और आम लोगों पर गोली बरसाने में कोई परहेज नहीं कर रही है.
भाजपा के कार्यकर्ता उनकी इस हरकत का गणतांत्रिक तरीके से मुकाबला कर रहे हैं. आने वाले दिनों में लोग इस सरकार से निजात पाने के लिए बड़ी संख्या मेंं भाजपा में शामिल होंगे. उन्होंने हाल ही में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले पार्षदों को वापस तृणमूल कांग्रेस में जाने की खबर को दबाव की राजनीति बताया और कहा कि इन लोगों को डरा धमका कर वापस तृणमूल कांग्रेस में लिया गया है. चूंकि राज्य की पुलिस ममता बनर्जी के इशारे पर काम करती है इसलिए पार्षदों की वापसी कैसे हुई होगी इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola