बेपरवाह तरीके से बाइक चलानेवाले को रोकने के दौरान कांस्टेबल घायल
Updated at : 03 Jul 2019 2:26 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता :रात में बेपरवाह तरीके से बाइक चलाने की एक और घटना महानगर मेें हुई. बिना हेलमेट तेजी से बाइक चलानेवाले को पकड़ने के लिए कोलकाता ट्रैफिक पुलिस के एक कर्मी ने अकेले कोशिश की. इस क्रम में बाइक के पीछे कुछ दूरी तक वे सड़क पर घिसटते आगे चले गये और गिर पड़े. लेकिन […]
विज्ञापन
कोलकाता :रात में बेपरवाह तरीके से बाइक चलाने की एक और घटना महानगर मेें हुई. बिना हेलमेट तेजी से बाइक चलानेवाले को पकड़ने के लिए कोलकाता ट्रैफिक पुलिस के एक कर्मी ने अकेले कोशिश की. इस क्रम में बाइक के पीछे कुछ दूरी तक वे सड़क पर घिसटते आगे चले गये और गिर पड़े. लेकिन बाइक चालक की मनमानी थमी नहीं. अंतत: वह भागने में कामयाब हुआ. घटना सोमवार की रात करया थाना इलाके में हुई.
वहीं, रात में महानगर में मनमाने तरी
के से बाइक चलानेवालों के खिलाफ कोलकाता ट्रैफिक पुलिस का अभियान जारी है. सोमवार की रात सैयद आमिर अली एवेन्यू में इस्ट ट्रैफिक गार्ड और करया थाना के पुलिस कर्मी संयुक्त रूप से ऐसा ही अभियान चला रहे थे. रात करीब 11 बजे वहां से बिना हेलमेट पहने एक बाइक चालक तेजी से गुजर रहा था. पुलिस कर्मियों ने उसे रुकने को कहा, लेकिन उसने ऐसा नहीं करते हुए अपनी बाइक की गति और बढ़ा ली. इस क्रम में उसने एक ऑटो को भी धक्का मारा.
इसी बीच, कोलकाता ट्रैफिक पुलिस के कांस्टेबल तपन उरांव ने बाइक को पीछे से पकड़ लिया. लेकिन चालक ने बाइक की गति और तेज कर ली. तपन कुछ दूरी तक सड़क पर घिसटते हुए आगे चले गये. बाद में उनका हाथ छूट गया और बाइक चालक फरार होने में कामयाब. इस घटना से वहां पुलिस कर्मियों के जैसे होश उड़ गये. इतने पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में बाइक सवार भाग कैसे निकला? उसे रोकने के लिए केवल तपन उरांव ही आगे आये, लेकिन वह बुरी तरह से घायल हो गये.
इस घटना से जहां तपन की सक्रियता सामने आ रही है, जबकि कुछ पुलिस कर्मियों की भूमिका पर सवाल भी उठ रहे हैं. सूत्रों की मानें तो तपन उरांव की सक्रियता के लिए उसे पुलिस विभाग की ओर से सम्मानित किया जा सकता है. इधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए पूरी कोशिश जारी है. सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग की जांच की गयी है. हालांकि खबर लिखे जाने तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो पाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




