ePaper

कोलकाता : जेएमबी का आतंकी अब्‍दुल रहीम गिरफ्तार, 2018 बोधगया ब्‍लास्‍ट में था शामिल

Updated at : 02 Jul 2019 4:22 PM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता : जेएमबी का आतंकी अब्‍दुल रहीम गिरफ्तार, 2018 बोधगया ब्‍लास्‍ट में था शामिल

कोलकाता : बांग्लादेश का आतंकी संगठन जमात उल मुजाहिदीन (जेएमबी) के एक सदस्य को कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गिरफ्तार किया है. उसका नाम अब्दुल रहीम बताया गया है. वह मूल रूप से मुर्शिदाबाद जिला के शमशेरगंज थाना अंतर्गत धुलियान का निवासी है. उसे सोमवार की शाम करीब 7.20 बजे बर्दवान थाना […]

विज्ञापन

कोलकाता : बांग्लादेश का आतंकी संगठन जमात उल मुजाहिदीन (जेएमबी) के एक सदस्य को कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गिरफ्तार किया है. उसका नाम अब्दुल रहीम बताया गया है. वह मूल रूप से मुर्शिदाबाद जिला के शमशेरगंज थाना अंतर्गत धुलियान का निवासी है.

उसे सोमवार की शाम करीब 7.20 बजे बर्दवान थाना अंतर्गत कटवा रोड से गिरफ्तार किया गया. अब्दुल रहीम जेएमबी के नेता अब्दुल वहाब और मौलाना युसूफ का शागिर्द है. आरोप है कि अब्दुल रहीम वर्ष 2018 में हुए बोधगया बलास्ट में शामिल था.

घटना के बाद से ही वह फरार था. एसटीएफ अधिकारियों का कहना है कि धुलियान में आतंकवादी संगठन के विस्तार का कार्य करने के साथ वह वित्तीय राशि जुटाने के कार्य से भी जुड़ा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola