हिंदी कश्मीरी संगम ने देश के साहित्यकारों को किया सम्मानित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jun 2019 6:41 AM
कोलकाता : हिंदी कश्मीरी संगम की ओर से शतार्धिक मनीषी साहित्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. संस्था की सचिव डॉ बीना बुदकी की ओर से आयोजित समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने की. इसमें देश के हर प्रांत से साहित्यकारों ने इसमें भाग लिया. राज्यपाल ने कार्यक्रम का आरंभ दीप जला कर किया. […]
कोलकाता : हिंदी कश्मीरी संगम की ओर से शतार्धिक मनीषी साहित्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. संस्था की सचिव डॉ बीना बुदकी की ओर से आयोजित समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने की. इसमें देश के हर प्रांत से साहित्यकारों ने इसमें भाग लिया. राज्यपाल ने कार्यक्रम का आरंभ दीप जला कर किया. बीना बुदकी ने शारदा मां की स्तुति की. इस अवसर पर तीन महिलाओं को पुरस्कृत किया गया, जिसमें अमृता चतुर्वेदी को 11 हजार रुपये की राशि के साथ ‘मां बचाओ-परिवार बचाओ’ के लिए पुरस्कृत किया गया.
शतार्धिक मनीषी साहित्य सम्मान आशा परमेश, राजमाता प्रतिष्ठान की अध्यक्षता डॉ कुसुम खेमानी (कोलकाता), स्वामी भागीषित (बड़ौदा), अनिल सुलभ (पटना), जस्मीन सुल्ताना (जोरहट), शामलाल (चंढ़ीगढ़), स्वामी राघवानंद (दिल्ली), हर्ष पटेल (बांबे), दिनेश (बड़ौदा), आशा रानी (जबलपुर), वीणा शर्मा (भोपाल), उमा शंकर मनमौजी (भोपाल), डॉ अंजना राठौर (छिंदवारा), कामना (कोलकाता), दिवेंद्र कौर (पंजाब), अंजली पटेल (काठमांडू), सुनीता मजूमदार (देवघर), दीपक लाल्खेर (जबलपुर), शिव कुमार (गाजियाबाद), अवतार कृष्ण (साहिबावाद) सहित कोलकाता के वरिष्ठ साहित्यकारों में सुनीता अलुवालिया, विमला पोद्दार, डॉ मुन्नी, ममता पांडेय, मनीष भट्टाचार्य, प्रभाकर चतुर्वेदी, निर्भय दिव्यांश, जरीना जरी, नरेंद्र सिंह, कविता आरोरा, प्रवीण सहित अन्य को देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर राज्यपाल ने हिंदी कश्मीरी संगम को बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










