पुरी के होटल की नकली वेबसाइट बना कर ठग लिये 13.50 लाख
Updated at : 28 Jan 2026 1:51 AM (IST)
विज्ञापन

पुरी के एक प्रसिद्ध होटल के नाम पर नकली वेबसाइट बना कर कोलकाता समेत देशभर के 80 से ज्यादा ग्राहकों से 13.50 लाख रुपये से अधिक ठगी करने के आरोप में पुलिस ने महाराष्ट्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.
विज्ञापन
हरिदेवपुर थाने में पीड़ित ने दर्ज करायी थी शिकायत
संवाददाता, कोलकातापुरी के एक प्रसिद्ध होटल के नाम पर नकली वेबसाइट बना कर कोलकाता समेत देशभर के 80 से ज्यादा ग्राहकों से 13.50 लाख रुपये से अधिक ठगी करने के आरोप में पुलिस ने महाराष्ट्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम हुजैफा साबिर दरबार (41) है और वह पुणे, महाराष्ट्र का निवासी है.
सोमवार तड़के करीब तीन बजे उसके ऑफिस पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया गया. तलाशी के दौरान पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी में इस्तेमाल मोबाइल, लैपटॉप और पेन ड्राइव भी बरामद किया. क्या है मामला : पुलिस के अनुसार, मई 2025 में दक्षिण कोलकाता के हरिदेवपुर निवासी देबज्योति मल्लिक पुरी में एक होटल में कमरे की ऑनलाइन बुकिंग के दौरान ठगी का शिकार हुए थे. देबज्योति ने पुरीहोटलकोलकाताबुकिंगगो नामक वेबसाइट से बुकिंग करने का प्रयास किया. वेबसाइट फर्जी थी. इस दौरान एक शख्स ने फोन कर खुद को अनुज कुमार सोलंकी बताया और एडवांस पेमेंट के रूप में एक रुपये भेजने को कहा. इसके बाद उन्होंने यूपीआइ ट्रांजेक्शन में दिक्कत होने का हवाला देकर बाकी रकम आशीष जेना नामक अकाउंट में भेजने को कहा. पीड़ित ने उस अकाउंट में 4,500 रुपये भेजे.बुकिंग कंफर्म नहीं होने पर थाने पहुंचा पीड़ित :
बुकिंग कन्फर्म न होने और बार-बार संपर्क करने के बावजूद कोई जवाब न मिलने पर देबज्योति ने हरिदेवपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी. जांच में पता चला कि वेबसाइट पूरी तरह नकली है. इसके बाद साइबर अपराध के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की.80 से ज्यादा ग्राहकों से हुई थी ठगी :
जांच में पता चला कि आरोपी ने केवल देबज्योति ही नहीं, बल्कि देश के कई होटलों के 80 से ज्यादा ग्राहकों से इस नकली वेबसाइट के जरिये कुल 13,60,803 रुपये ठग लिये थे. पुलिस ने क्राइम में इस्तेमाल मोबाइल नंबरों के आधार पर आरोपी तक पहुंचा और उसे सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया. आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है और उसके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है.प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




