जेएमबी के चार संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

कोलकाता : कोलकाता पुलिस की स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) ने बांग्लादेश में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के चार सक्रिय सदस्यों को सियालदह और हावड़ा स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है. दबोचे गये संदिग्ध आतंकियों में मोहम्मद जियाउर रहमान उर्फ मोहसिन उर्फ जहीर अब्बास (44), मामोनुर रशीद (33), मोहम्मद साहिन आलम उर्फ अलामीन […]
कोलकाता : कोलकाता पुलिस की स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) ने बांग्लादेश में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के चार सक्रिय सदस्यों को सियालदह और हावड़ा स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है. दबोचे गये संदिग्ध आतंकियों में मोहम्मद जियाउर रहमान उर्फ मोहसिन उर्फ जहीर अब्बास (44), मामोनुर रशीद (33), मोहम्मद साहिन आलम उर्फ अलामीन (23) और रबीउल इस्लाम (35) हैं.
जियाउर बांग्लादेश के नवाबगंज, जबकि मामोनुर बदरगंज जिले का निवासी है. वहीं मोहम्मद साहिन आलम बांग्लादेश के ही राजशाही जिले का रहने वाला है. रबीउल बीरभूम के मित्रापुर के नयाग्राम का निवासी है. इनके पास से मोबाइल फोन, आतंकी गतिविधियां चलाने से संबंधित कई वीडियो क्लिप के अलावा जेहादी किताबें व पोस्टर मिले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










