ePaper

बंगाल कांग्रेस में खुलकर सामने आया कलह, विरोध मार्च में शामिल नहीं हुए कई नेता

Updated at : 21 Jun 2019 10:52 AM (IST)
विज्ञापन
बंगाल कांग्रेस में खुलकर सामने आया कलह, विरोध मार्च में शामिल नहीं हुए कई नेता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल कांग्रेस में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गया है. पार्टी के वरिष्ठ नेता अब्दुल मन्नान की ओर से राज्य में कथित तौर पर बिगड़ती कानून एवं व्यवस्था के खिलाफ निकाले गये विरोध मार्च में कई प्रमुख नेताओं ने हिस्सा नहीं लिया. विधानसभा में विपक्ष के नेता मन्नान के नेतृत्व में मध्य […]

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल कांग्रेस में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गया है. पार्टी के वरिष्ठ नेता अब्दुल मन्नान की ओर से राज्य में कथित तौर पर बिगड़ती कानून एवं व्यवस्था के खिलाफ निकाले गये विरोध मार्च में कई प्रमुख नेताओं ने हिस्सा नहीं लिया.

विधानसभा में विपक्ष के नेता मन्नान के नेतृत्व में मध्य कोलकाता के एस्प्लेनेड इलाके से लालबाजार इलाके में स्थित पुलिस मुख्यालय तक मार्च निकाला गया. गुरुवार को निकाले गये इस मार्च के जरिये राज्य में राजनीतिक हिंसा और पार्टी कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों को बंद करने की मांग की गयी है.

मार्च में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा, विधायक शंकर मालाकर और वरिष्ठ नेता दीपा दासमुंशी का शामिल नहीं होना चर्चा का विषय रहा. पार्टी सूत्रों ने बताया कि विरोध मार्च प्रदेश नेतृत्व की अनुमति के बिना आयोजित किया गया था.

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘मार्च का प्रदेश कांग्रेस से कुछ लेना-देना नहीं है. अगर हम इसे बुलाते, तो हम निश्चित रूप से रैली में हिस्सा लेते.’ आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए मन्नान ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के कुशासन से लड़ने में दिलचस्पी रखने वाले लोगों ने रैली में हिस्सा लिया.

इस बीच, मार्च के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों के बीच धक्का-मुक्की हो गयी. इसके बाद कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola