‘जय श्री राम'' बोलने पर हावड़ा में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, टीएमसी पर आरोप

हावड़ा : भाजपा ने सोमवार को दावा किया कि हावड़ा जिले में पार्टी के एक समर्थक को ‘जय श्री राम’ बोलने पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मार डाला. पुलिस ने 43 साल के समतुल डोलोई की मौत की पुष्टि की है जिसका शव अमता थाना क्षेत्र के सरपोता गांव में खेत में मिला. हालांकि […]
हावड़ा : भाजपा ने सोमवार को दावा किया कि हावड़ा जिले में पार्टी के एक समर्थक को ‘जय श्री राम’ बोलने पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मार डाला.
पुलिस ने 43 साल के समतुल डोलोई की मौत की पुष्टि की है जिसका शव अमता थाना क्षेत्र के सरपोता गांव में खेत में मिला. हालांकि मौत के कारणों पर अधिकारियों ने कुछ भी नहीं कहा.
स्थानीय सूत्रों के अनुसार डोलोई रविवार रात एक समारोह में गया था लेकिन घर नहीं लौटा. उसका शव सोमवार को मिला जिसके गले में फंदा था. भाजपा की हावड़ा ग्रामीण इकाई के अध्यक्ष अनुपम मलिक ने दावा किया कि डोलोई उनकी पार्टी का समर्थक था और ‘जय श्री राम’ बोलने पर तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने उसकी हत्या कर दी.
तृणमूल कांग्रेस के विधायक समीर पांजा ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि निष्पक्ष जांच के बाद ही सच सामने आएगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




