भाजपा की महिला समर्थक का मकान जलकर राख

खड़गपुर : बेलदा थाना अंतर्गत सुशिंदा गांव में भाजपा की विजय रैली में गयी महिला समर्थक के घर में अाग लग जाने से घर जलकर राख हो गया. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित भाजपा महिला का नाम उमा देही है. गौरतलब है कि बुधवार को भाजपा ने इलाके में विजय रैली निकाली जिसमें […]
खड़गपुर : बेलदा थाना अंतर्गत सुशिंदा गांव में भाजपा की विजय रैली में गयी महिला समर्थक के घर में अाग लग जाने से घर जलकर राख हो गया. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित भाजपा महिला का नाम उमा देही है.
गौरतलब है कि बुधवार को भाजपा ने इलाके में विजय रैली निकाली जिसमें भाजपा की महिला समर्थक भी शामिल हुई थी. रैली में मौजूद रहने के दौरान उसे किसी ने जानकारी दी कि उसके मकान में अाग लग गयी है. अाग लगने की सूचना मिलते ही उमा सहित भाजपा समर्थक मकान की अोर दौड़े. लेकिन मकान जलकर राख हो चुका था. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अौर दमकल कर्मी घटना स्थल पर पहुंचे.
उमा का अारोप है कि उसका मकान तृणमूल समर्थकों ने जलाया है. मतगणना के बाद से तृणमूल समर्थक उसे धमकी दे रहे थे. वहीं तृणमूल का कहना है कि यह तृणमूल को बदनाम करने की साजिश है. घटना से तृणमूल का कोई लेनादेना नही है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










