तृणमूल कांग्रेस के दो विधायक और 75 पार्षद भाजपा में शामिल

कोलकाता/नयी दिल्ली : लोकसभा चुनाव में भाजपा को पश्चिम बंगाल में मिली अप्रत्याशित सफलता के बाद अब तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों का भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है. मंगलवार को नयी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में तृणमूल कांग्रेस के दो व माकपा के एक विधायक ने भाजपा […]
कोलकाता/नयी दिल्ली : लोकसभा चुनाव में भाजपा को पश्चिम बंगाल में मिली अप्रत्याशित सफलता के बाद अब तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों का भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है. मंगलवार को नयी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में तृणमूल कांग्रेस के दो व माकपा के एक विधायक ने भाजपा का झंडा थाम लिया.
इतना ही नहीं, इनके अतिरिक्त मंगलवार को ही तृणमूल कांग्रेस के 75 पार्षद भी भाजपा में शामिल हो गये. इनमें से 63 पार्षद नयी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय और 12 बैरकपुर के भाटपाड़ा में भाजपा में शामिल हुए. तृणमूल कांग्रेस से भाजपा में शामिल होनेवाले विधायक हैं बीजपुर से विधानसभा सदस्य शुभ्रांशु राय और विष्णुपुर से तुषारकांति भट्टाचार्य. हेमताबाद से माकपा के विधायक देवेंद्रनाथ राय ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है. इनके अलावा खानाकुल पंचायत समिति के प्रधान नईमुल हक भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में चले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










