ePaper

आज बंगाल में राजनाथ की तीन सभाएं

Updated at : 10 May 2019 2:52 AM (IST)
विज्ञापन
आज बंगाल में राजनाथ की तीन सभाएं

कोलकाता : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को भाजपा उम्मीदवारों को समर्थन में राज्य में तीन सभाएं करेंगे. पहली सभा दोपहर ढाई बजे कांथी के रामनगर आरएसए मैदान में होगी. दूसरी सभा मथुरापुर के कृष्णचंद्रपुर हाई स्कूल मैदान में शाम 4.10 बजे होगी, जबकि तीसरी सभा कोलकाता उत्तर के भाजपा उम्मीदवार राहुल सिन्हा के समर्थन […]

विज्ञापन

कोलकाता : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को भाजपा उम्मीदवारों को समर्थन में राज्य में तीन सभाएं करेंगे. पहली सभा दोपहर ढाई बजे कांथी के रामनगर आरएसए मैदान में होगी. दूसरी सभा मथुरापुर के कृष्णचंद्रपुर हाई स्कूल मैदान में शाम 4.10 बजे होगी, जबकि तीसरी सभा कोलकाता उत्तर के भाजपा उम्मीदवार राहुल सिन्हा के समर्थन में शाम 6.10 बजे बड़ाबाजार इलाके के सत्यनारायण पार्क एसी मार्केट के पास होगी.

यह जानकारी प्रदेश भाजपा के महामंत्री संजय सिंह ने दिया. उन्होने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बंगाल आने से तृणमूल कांग्रेस बौखला गयी है और भजापा की प्रचार सामग्री हटा रही है. संजय सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मोदी की लहर चल रही है. लोग नरेंद्र मोदी को वोट देने का मन बना चुके हैं.

तृणमूल कांग्रेस के समर्थक उनके पोस्टर-बैनर फाड़ दे रहे हैं. गिरीश पार्क में कोलकाता नगर निगम की गाड़ी लेकर अवैध तरीके से भाजपा के बैनर-होर्डिंग हटा दे रहे हैं, ताकि लोगों के पास मोदी जी का संदेश नहीं पहुंच सके. श्री सिंह ने कहा कि आज प्रचार के इतने माध्यम हो गये हैं कि उनका संदेश लोगों तक पहुंचने से रोकना संभव नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola