सिग्नल में खराबी से रेल सेवा बाधित

कोलकाता : पूर्व रेलवे के सियालदाह मंडल के बैरकपुर-नैहाटी खंड में शुक्रवार को सिग्नल के खराब हो जाने से रेल लगभग तीन घंटे के तक रेल सेवा प्रभावित रही. इस कारण छह जोड़ी इएमयू लोकल रद्द कर दी गयीं जबकि 40 ट्रेनें विलंब से चलीं. रेल सेवा प्रभावित होने से दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी […]
कोलकाता : पूर्व रेलवे के सियालदाह मंडल के बैरकपुर-नैहाटी खंड में शुक्रवार को सिग्नल के खराब हो जाने से रेल लगभग तीन घंटे के तक रेल सेवा प्रभावित रही. इस कारण छह जोड़ी इएमयू लोकल रद्द कर दी गयीं जबकि 40 ट्रेनें विलंब से चलीं. रेल सेवा प्रभावित होने से दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी हुई. मिली जानकारी के अनुसार, सुबह सात बजे श्यामनगर स्टेशन सिग्नल अचानक खराब हो गया. सिग्नल में खराबी की खबर मिलने के बाद ट्रेनों के परिचालन को तुरंत बंद कर दिया गया. इस दौरान दर्जनों ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं.
स्टेशनों पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ के कारण यात्रियों को नियंत्रित करने के लिए श्यामनगर स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया. उधर परिचालन और इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे. युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य शुरु कर दिया गया. करीब दो घंटे चले मरम्मत के बाद सुबह 10 बजे से फिर से रेल सेवा बहाल हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




