ePaper

ममता बनर्जी के मंत्री का आरोप- मतदान केंद्रों पर भाजपा समर्थक खुलेआम घूम रहे हैं हथियार लेकर

Updated at : 11 Apr 2019 12:42 PM (IST)
विज्ञापन
ममता बनर्जी के मंत्री का आरोप- मतदान केंद्रों पर भाजपा समर्थक खुलेआम घूम रहे हैं हथियार लेकर

सिलीगुड़ी : राज्य के उत्तर बंगाल विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष ने कूचबिहार लोकसभा केंद्र के विभिन्न मतदान केंद्रों में गड़बड़ी होने का आरोप लगाया है. आज कूचबिहार एवं अलीपुरद्वार में पहले चरण के तहत मतदान हो रहा है. घोष ने बताया कि कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम मशीन में गड़बड़ी पायी गयी है. इसकी शिकायत […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी : राज्य के उत्तर बंगाल विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष ने कूचबिहार लोकसभा केंद्र के विभिन्न मतदान केंद्रों में गड़बड़ी होने का आरोप लगाया है. आज कूचबिहार एवं अलीपुरद्वार में पहले चरण के तहत मतदान हो रहा है.

घोष ने बताया कि कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम मशीन में गड़बड़ी पायी गयी है. इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करने की कोशिश की जा रही है.

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कूचबिहार सीट के लिए जो ऑब्जर्वर नियुक्त हैं वह फोन नहीं उठा रहे हैं. वह कोलकाता चले गये हैं. जबकि इस पूरे मामले की जानकारी जिला रिटर्निंग ऑफिसर को दी गयी है.

घोष ने केंद्रीय बलों पर भी ज्यादती का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय बल के जवान सीमावर्ती इलाके में लोगों को वोट देने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं. भाजपा समर्थकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है.

उन्होंने आरोप लगाते हुए आगे कहा कि कई मतदान केंद्रों पर भाजपा समर्थक खुलेआम हथियार लेकर घूम रहे हैं. लेकिन केंद्रीय बल उनके खिलाफ कार्यवाही नहीं कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola