लोकल ट्रेन भिड़ी टावर वैगन से, आठ घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Apr 2019 10:00 AM
हावड़ा : हावड़ा मंडल के श्रीरामपुर स्टेशन पर शनिवार शाम 37057 हावड़ा-सेवड़ाफुली लोकल व टावर वैगन (निरीक्षण वाहन) में भिड़ंत हो जाने से आठ रेलकर्मी घायल हो गये. रेलकर्मी टावर वैगन में सवार थे. घायलों को श्रीरामपुर वाल्स अस्पताल ले जाया गया. एक को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया. बाद में जख्मी चार […]
हावड़ा : हावड़ा मंडल के श्रीरामपुर स्टेशन पर शनिवार शाम 37057 हावड़ा-सेवड़ाफुली लोकल व टावर वैगन (निरीक्षण वाहन) में भिड़ंत हो जाने से आठ रेलकर्मी घायल हो गये. रेलकर्मी टावर वैगन में सवार थे. घायलों को श्रीरामपुर वाल्स अस्पताल ले जाया गया. एक को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया. बाद में जख्मी चार लोगों को रेलवे के अॉर्थोपेडिक अस्पताल में भर्ती कराया गया. गंभीर रूप से घायल दो लोगों को सियालदह के बीआर सिंह रेलवे अस्पताल में दाखिल कराया गया है. घटना के कारण हावड़ा-बंडेल सेक्शन के मेन लाइन में ट्रेनों का अवागन घंटों बाधित रहा. 22 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा. जानकारी के अनुसार, हावड़ा-सेवड़ाफुली लोकल ट्रेन हावड़ा स्टेशन से रवाना होकर श्रीरामपुर स्टेशन आ रही थी. इस ट्रेन को स्टेशन के आउटर पर रुकने के लिए लाल सिग्नल दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










