शादी के सपने दिखा कर युवती को ठगा और तोड़ दिया रिश्ता
Updated at : 26 Mar 2019 2:32 AM (IST)
विज्ञापन

मैट्रिमोनियल साइट पर युवती से हुआ था संपर्क कोलकाता : मैट्रिमोनियल साइट पर युवतियों से संपर्क करने के बाद उन्हें शादी का झांसा देकर मोटी रकम ठग कर फरार एक शातिर को सर्वेपार्क थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक का नाम अरिंदम भौमिक उर्फ सुशांत सरकार उर्फ रॉनी (35) है. उसे उत्तर […]
विज्ञापन
मैट्रिमोनियल साइट पर युवती से हुआ था संपर्क
कोलकाता : मैट्रिमोनियल साइट पर युवतियों से संपर्क करने के बाद उन्हें शादी का झांसा देकर मोटी रकम ठग कर फरार एक शातिर को सर्वेपार्क थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक का नाम अरिंदम भौमिक उर्फ सुशांत सरकार उर्फ रॉनी (35) है. उसे उत्तर 24 परगना के हाबरा से दबोचा गया. पीड़िता का नाम सर्बानी सरकार है. वह दक्षिण कोलकाता के संतोषपुर की रहनेवाली है. सर्वेपार्क थाने में उसने घटना की शिकायत दर्ज करायी थी.
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक बंगाली मेट्रिमोनियल साइट पर उसने अपना वैवाहिक प्रोफाइल अपलोड किया था. इसे देखकर एक युवक ने उससे संपर्क किया. उसने अपना नाम अरिंदम भौमिक बताया और विवाह का प्रस्ताव रखा. इसके बाद दोनों एक दूसरे से तीन बार शहर के विभिन्न रेस्तरां में मिले. फरवरी महीने में युवक ने कहा कि उसे अपना लुक बदलना है, शादी के पहले अपना लुक बदलकर स्मार्ट बनने के लिए उसे कुछ रुपये चाहिए.
इसके बाद सर्बानी ने उसे 40 हजार का चेक उसे दे दिया. इसके बाद ही युवक ने उससे संपर्क तोड़ दिया. उसने अपना मोबाइल नंबर व फेसबुक अकाउंट तक बंद कर दिया. ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने सर्वेपार्क थाने में घटनी का शिकायत दर्ज करायी. पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी वह कई युवतियों को इसी तरह ठग चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




