ePaper

ब्रिगेड की सभा के पहले सिलीगुड़ी में भी सभा करेंगे प्रधानमंत्री

Updated at : 25 Mar 2019 4:11 AM (IST)
विज्ञापन
ब्रिगेड की सभा के पहले सिलीगुड़ी में भी सभा करेंगे प्रधानमंत्री

कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिशन बंगाल के तहत तीन अप्रैल को पश्चिम बंगाल दौरे पर आ रहे हैं. पहले तय हुआ था कि वह ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सभा करके राज्य में चुनाव का आगाज करेंगे. लेकिन इसी बीच दिल्ली से खबर आयी कि प्रधानमंत्री पूरा दिन पश्चिम बंगाल में ही गुजारना चाहते हैं. […]

विज्ञापन

कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिशन बंगाल के तहत तीन अप्रैल को पश्चिम बंगाल दौरे पर आ रहे हैं. पहले तय हुआ था कि वह ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सभा करके राज्य में चुनाव का आगाज करेंगे.

लेकिन इसी बीच दिल्ली से खबर आयी कि प्रधानमंत्री पूरा दिन पश्चिम बंगाल में ही गुजारना चाहते हैं. इसलिए वह चाहते हैं कि सिलीगुड़ी में भी सभा की जाए. क्या प्रदेश भाजपा नेतृत्व इसके लिए तैयार है. दिल्ली से यह खबर आते ही.
आनन-फानन में प्रदेश भाजपा के आला नेताओं की बैठक हुई. प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री की इच्छा पर चर्चा की गयी. इसके बाद तय हुआ कि उत्तर बंगाल के आठ जिलों को लेकर सिलीगुड़ी में सभा की जायेगी. इसके लिए सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश दे दिया गया है कि सभा को सफल बनाने के लिए वे लोग हर मुमकिन प्रयास करें.
इसके बाद यही निर्देश दक्षिण बंगाल के सभी जिलाध्यक्षों को दिया गया और कहा गया कि वे लोग ब्रिगेड की सभा में प्रधानमंत्री को भाजपा की ताकत का एहसास कराते हुए यह जताना होगा कि बंगाल की जनता नरेंद्र मोदी को ही प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है. प्रदेश भाजपा ने अपने फैसले से आलाकमान को अवगत करा दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola