शराब के नशे में फांसी लगाने की कोशिश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Mar 2019 1:40 AM
कोलकाता : शराब के नशे में फांसी लगाने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को सुरक्षित बचा लिया गया. घटना कसबा इलाके के आरके चटर्जी स्ट्रीट में गुरुवार शाम 6.45 बजे की है. उसका नामम रॉकी हाल्दर (32) है. एमआर बांगुर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. खबर पाकर मौके पर पहुंची कसबा थाने […]
कोलकाता : शराब के नशे में फांसी लगाने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को सुरक्षित बचा लिया गया. घटना कसबा इलाके के आरके चटर्जी स्ट्रीट में गुरुवार शाम 6.45 बजे की है. उसका नामम रॉकी हाल्दर (32) है. एमआर बांगुर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. खबर पाकर मौके पर पहुंची कसबा थाने की पुलिस को पता चला कि रॉकी शराब के नशे में था.
शराब के नशे में होने के कारण वह घर में अजीब हरकतें कर रहा था. इसी बीच घरवाले उसे कुछ कह दिया, जिससे वह काफी दुखी था. इसके बाद खुद को कमरे में बंद कर वह फांसी लगाने की कोशिश करने लगा. घरवालों की नजर पड़ने पर तुरंत फंदे से उतारकर उसे एमआर बांगुर अस्पताल ले जाया गया. वहां उसका इलाज चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










