ममता बनर्जी ने पीएम मोदी और अमित शाह को मंत्रोच्चारण की दी चुनौती

Updated at : 19 Mar 2019 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
ममता बनर्जी ने पीएम मोदी और अमित शाह को मंत्रोच्चारण की दी चुनौती

कोलकाता : मुख्यमंत्री व तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को मंत्रोच्चारण का मुकाबला करने की चुनौती दी है. मुख्यमंत्री ने मंगलवार को नजरूल मंच में इंटरनेशनल मारवाड़ी फेडरेशन द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान कहा कि वह (भाजपा) हम पर आरोप लगाते हैं कि हम बंगाल […]

विज्ञापन

कोलकाता : मुख्यमंत्री व तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को मंत्रोच्चारण का मुकाबला करने की चुनौती दी है. मुख्यमंत्री ने मंगलवार को नजरूल मंच में इंटरनेशनल मारवाड़ी फेडरेशन द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान कहा कि वह (भाजपा) हम पर आरोप लगाते हैं कि हम बंगाल में दुर्गा पूजा नहीं होने देते.

दरअसल हम धर्म के नाम पर घृणा नहीं फैलाते. हम मानवता में विश्वास करते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव से पहले केवल राम मंदिर को लेकर राजनीतिक बयानबाजी करती है, जबकि हमने तारापीठ, तारकेश्वर, दक्षिणेश्वर में मंदिरों का नवीनीकरण और पुनर्विकास किया है.

दक्षिणेश्वर में स्काईवाक बनाया है. कालीघाट में स्काईवाक बनने वाला है, लेकिन वे एक राम मंदिर भी नहीं बना सके हैं. चुनाव के समय केवल राम मंदिर को चुनावी मुद्दा बनाते हैं. सुश्री बनर्जी ने कहा : उपासना का मतलब केवल माथे पर तिलक लगाना नहीं है. आपको मंत्रों का अर्थ समझना चाहिए.

मैं मोदी-शाह को चुनौती देती हूं कि वे मंत्रों का जाप मेरे साथ कर के दिखाएं. हम सभी से प्यार करते हैं, भले ही उनका समुदाय कोई भी हो. हम सभी का समान रूप से सम्मान करते हैं. यहां सभी त्यौहार धूमधाम से मनाये जाते हैं. होली के साथ-साथ छठ पर भी अवकाश रहता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola