राज्य में कई जगह झड़प, 25 जख्मी

Updated at : 04 Mar 2019 4:19 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य में कई जगह झड़प, 25 जख्मी

कोलकाता : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा की ओर से राज्यभर में विजय संकल्प रैली निकाली गयी. कोलकाता समेत हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, पुरुलिया, बीरभूम जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हिंसक संघर्ष हुआ है. भाजपा महासचिव संजय सिंह का […]

विज्ञापन
कोलकाता : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा की ओर से राज्यभर में विजय संकल्प रैली निकाली गयी. कोलकाता समेत हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, पुरुलिया, बीरभूम जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हिंसक संघर्ष हुआ है.
भाजपा महासचिव संजय सिंह का आरोप है कि पार्टी की बाइक रैली को रोकने के लिए पुलिस ने गैरकानूनी तरीके से रैली में शामिल लोगों को बाइक चेक करने के बहाने गिरफ्तार करना शुरू कर दिया. कई जगहों पर भाजपा के शीर्ष नेताओं के घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गयी.
कई जगहों पर जबरदस्ती रूट बंद कर दिया गया. राज्य के सभी 294 विधानसभा क्षेत्रों में रविवार को भाजपा की ओर से विजय संकल्प बाइक रैली निकाली गयी. कोलकाता में 50 से अधिक जगहों से यह रैली निकली गयी. जोड़ाबागान, कांकुड़गाछी, बड़ाबाजार, जादवपुर, काशीपुर आदि क्षेत्रों में पुलिस ने भाजपा की बाइक रैली को रोक दिया. हालांकि इसकी वजह से पुलिसकर्मियों और भाजपा कार्यकर्ताओं में हाथापाई भी हुई है.
जिसके बाद कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उल्टाडांगा में बाइक रैली को पुलिस की गाड़ियों ने खदेड़ा, जिसकी वजह से दुर्घटना होते-होते बची.
भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि गाड़ी का लाइसेंस और सब कुछ वैध कागजात होने के बावजूद पुलिस वाले गैरकानूनी तरीके से उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि राज्यभर में उच्च माध्यमिक परीक्षा चल रही है, इसीलिए भाजपा की बाइक रैली को अनुमति नहीं दी गयी है.
जबकि भाजपा का कहना है कि रविवार को कोई परीक्षा है ही नहीं, सोमवार को भी नहीं है, ऐसे में रैली को अनुमति नहीं देने का कोई औचित्य नहीं है. विधाननगर दक्षिण के मंडल उपाध्यक्ष इंद्रजीत प्रसाद सिंह के घर के बाहर रात से ही पुलिस तैनात कर दी गयी थी ताकि वह रैली में शामिल नहीं हो सकें. विधाननगर उत्तर मंडल के अध्यक्ष प्रभाकर मंडल को शनिवार रात को ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.
इस क्षेत्र में कम से कम 1500 से दो हजार की संख्या में सिविक पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया गया है ताकि भाजपा की रैली न निकल सके. पार्टी महासचिव सायंतन बसु ने बताया कि कोलकाता पुलिस आयुक्त अनुज शर्मा को पार्टी की ओर से पत्र देकर बाइक रैली के बारे में जानकारी दी गयी है.
लालबाजार स्थित पुलिस मुख्यालय में पांच बार आवेदन किया गया है, लेकिन उच्च माध्यमिक की परीक्षा का हवाला देकर पुलिस ने अनुमति देने से इनकार कर दिया. यहां तक कि विंग कमांडर अभिनंदन की वतन वापसी का जश्न मनाने की अनुमति नहीं दी गयी. भाजपा ने यहां तक कहा कि हमलोग पार्टी का कोई झंडा बैनर नहीं लेंगे लेकिन फिर भी हमें रैली निकालने की अनुमति नहीं दी गयी.
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजू बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र खत्म हो गया है. इधर, सुबह 9:30 बजे के करीब दुर्गापुर में बाइक रैली का उद्घाटन करने दिलीप घोष पहुंचे थे. लेकिन पुलिस ने रैली को निकालने की अनुमति नहीं दी. इसके बाद वहां हालात बेहद हिंसक हो गया. पुलिस के साथ कई जगहों पर पुलिस का संघर्ष हुआ इसमें 25 लोगों के जख्मी होने की सूचना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola